Close Menu
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»राज्य»झारखंड»एसबीयू में हुआ शानदार प्लेसमेंट, 300 से अधिक छात्रों का चयन
झारखंड

एसबीयू में हुआ शानदार प्लेसमेंट, 300 से अधिक छात्रों का चयन

avnpostBy avnpostApril 24, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

Ranchi: रोजगार के क्षेत्र में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच, सरला बिरला विश्वविद्यालय ने इस साल मजबूत प्लेसमेंट गति बनाए रखी है, जिसमें कई प्रमुख राष्ट्रीय और वैश्विक कंपनियों के माध्यम से विवि के विद्यार्थियों का शानदार प्लेसमेंट हो रहा है। विश्वविद्यालय का प्लेसमेंट विभाग लगातार ऑनलाइन, ऑन-कैंपस एवं पूल कैंपस मोड के माध्यम से एक के बाद एक सफल भर्ती अभियानों का आयोजन कर रहा है, जिससे विभिन्न शैक्षणिक पृष्ठभूमि के छात्रों के लिए रोजगार के व्यापक अवसरों का सृजन हो रहा है।
इस प्लेसमेंट सत्र में देश-विदेश की कई प्रतिष्ठित एवं अग्रणी कंपनियों ने विश्वविद्यालय के प्रति अपना विश्वास व्यक्त करते हुए भागीदारी सुनिश्चित की। इनमें ईवाई, बिरला ओपस, टीसीएस, डेलोइट, आईडीबीआई बैंक, आईटीसी होटल्स लिमिटेड, जीई एयरोस्पेस, एक्सिस बैंक, बर्जर पेंट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड, बजाज फाइनेंस, इन्फो एज सहित अनेक प्रमुख कंपनियां शामिल हैं।
इसके अतिरिक्त, कई प्रमुख कंपनियों के साथ भर्ती प्रक्रियाएं फिलहाल प्रगति पर है। आनेवाले दिनों में गोदरेज, टेक महिंद्रा, केईसी इंटरनेशनल, उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक, अरविंद फैशंस समेत अन्य जानी-मानी कंपनियों के साथ प्लेसमेंट ड्राइव होने वाली है। इससे विवि के विद्यार्थियों के लिए और अधिक अवसरों की भरमार होगी। इस वर्ष अब तक विवि के 300 से अधिक छात्रों का विभिन्न कंपनियों में सफलतापूर्वक चयन हो चुका है, जबकि कई कंपनियों के परिणाम अभी घोषित होने शेष हैं। यह निरंतर प्रगति विश्वविद्यालय की मजबूत प्लेसमेंट रणनीति एवं उद्योगों के साथ उसके सुदृढ़ संबंधों को दर्शाती है। एसबीयू के माननीय प्रतिकुलाधिपति श्री बिजय कुमार दलान, माननीय महानिदेशक प्रो गोपाल पाठक, माननीय कुलपति प्रो सी जगनाथन एवं माननीय राज्यसभा सांसद सह निदेशक प्लानिंग एंड डेवलपमेंट डॉ प्रदीप कुमार वर्मा ने प्लेसमेंट में सफ़ल विद्यार्थियों को शुभकामना संदेश देते हुए विवि की उपलब्धियों पर हर्ष व्यक्त किया है।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

कमजोर परिवारों के बच्चों को शिक्षा दिलाना ही लक्ष्य: डालसा

November 2, 2026

रिम्स में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता ‘पैलेस्ट्रा’ का शुभारंभ

November 2, 2026

ईडी अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी मामले में राज्य सरकार पर आठ हजार रुपये का जुर्माना

November 2, 2026

✤ अभी-अभी

कमजोर परिवारों के बच्चों को शिक्षा दिलाना ही लक्ष्य: डालसा

November 2, 2026

रिम्स में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता ‘पैलेस्ट्रा’ का शुभारंभ

November 2, 2026

ईडी अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी मामले में राज्य सरकार पर आठ हजार रुपये का जुर्माना

November 2, 2026

अपर बाजार के जालान रोड की दुकानों का लीज रद्द करने का आदेश हाई कोर्ट ने किया निरस्त

November 2, 2026

झारखंड में तापमान तीन से चार डिग्री चढ़ा, बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान की आशंका

November 1, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.