जमशेदपुर : झारखंड आंदोलन के वरिष्ठ नेता और झारखंड मुक्ति मोर्चा के बुजुर्ग नेता शेख बदरुद्दीन साहब की तबीयत बिगड़ने की खबर से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चिंता की लहर दौड़ गई है। हाल ही में उनका एक ऑपरेशन हुआ है और अब कुछ अहम मेडिकल रिपोर्ट का इंतज़ार किया जा रहा है।
इसी दौरान, झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन हिदायतुल्लाह ख़ान रविवार को उनके आवास पहुँचे और मुलाक़ात कर उनकी ख़ैरियत जानी। उन्होंने शेख बदरुद्दीन की शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए कहा कि झारखंड आंदोलन में उनका योगदान ऐतिहासिक है और राज्य की जनता उनके बेहतर स्वास्थ्य के लिए दुआगो है।
परिवार के सदस्यों ने भी जनता से दुआ और शुभकामनाओं की अपील की है। स्थानीय कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों का कहना है कि शेख बदरुद्दीन साहब जैसे आंदोलनकारी की मौजूदगी समाज और राजनीति दोनों के लिए प्रेरणा है।
