Close Menu
Avnpost
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»राज्य»झारखंड»रांची को आदर्श शहर बनाने में वार्ड पार्षदों की भूमिका अहम: उपायुक्त
झारखंड

रांची को आदर्श शहर बनाने में वार्ड पार्षदों की भूमिका अहम: उपायुक्त

Super_UserBy Super_UserMay 25, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads
  • जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री से रांची शहर के विभिन्न वार्डों के पार्षदों ने की मुलाकात

  • नागरिक सुविधाओं एवं सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर हुई विस्तृत चर्चा

  • सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने, स्वच्छता एवं महिला सुरक्षा पर विशेष जोर

जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री से रांची शहर के विभिन्न वार्डों के पार्षदों ने मुलाकात कर शहर की मूलभूत समस्याओं, नागरिक सुविधाओं एवं सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान पार्षदों द्वारा शहर को स्वच्छ, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाने तथा आमजन तक सरकारी योजनाओं का लाभ सुगमता से पहुंचाने को लेकर ज्ञापन भी सौंपा गया।
जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा कि रांची को एक आदर्श एवं नागरिक सुविधाओं से सुसज्जित शहर बनाने के लिए जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है।
बैठक के दौरान वार्डों में नियमित साफ-सफाई एवं सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गयी। जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा कि प्रत्येक वार्ड में स्वच्छता को जनआंदोलन का स्वरूप देने की आवश्यकता है ताकि नागरिकों की सहभागिता से शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाया जा सके। महिला सुरक्षा को लेकर जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने सभी वार्ड पार्षदों से अपने-अपने क्षेत्रों में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि महिलाओं एवं किशोरियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सामुदायिक सहभागिता अत्यंत आवश्यक है। वार्ड स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम, विद्यालयों एवं मोहल्लों में संवाद तथा हेल्पलाइन की जानकारी आमजन तक पहुंचाने पर भी जोर दिया गया।
विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे, इसे लेकर जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने सभी पार्षदों को अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को जागरूक करने तथा बीएलओ के साथ समन्वय स्थापित कर अभियान को सफल बनाने को कहा गया। उन्होंने कहा कि शुद्ध एवं अद्यतन मतदाता सूची लोकतंत्र की मजबूती का आधार है और इसमें जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भूमिका आवश्यक है। बैठक में नशामुक्त समाज के निर्माण को लेकर भी गंभीर चर्चा की गयी। जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा कि युवाओं में बढ़ते नशे के प्रभाव को रोकने के लिए सामाजिक जागरूकता, सामुदायिक निगरानी एवं परिवार स्तर पर संवाद को बढ़ावा देना जरूरी है। उन्होंने वार्ड स्तर पर सकारात्मक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने सभी बिंदुओं पर जिला प्रशासन की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। बैठक में वार्ड पार्षद मोहम्मद सलाउद्दीन के साथ शबाना खान, बबली सोनी, गजाला परवीन, बटर सिंह देओल, प्रदीप कुमार, सुनील यादव, मोहम्मद एहतेशाम एवं मोहम्मद असलम सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

2 अगस्त को मारवाड़ी युवा मंच रांची शाखा द्वारा 51 जोड़ों के साथ होगा भव्य रुद्राभिषेक एवं भजन जैमिंग संध्या का आयोजन

July 26, 2026

नीट,जेपीएससी और जेसीसी में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ पार्टी करेगी आंदोलन : हरिनाथ साहू

July 26, 2026

खेलारी व बुढ़मू के सभी लिगल-एड-क्लिनिकों का डालसा टीम ने औचक निरीक्षण किया

July 26, 2026

✤ अभी-अभी

प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्री बनने के बाद प्रह्लाद जोशी, कहा, नई जिम्मेदारी को पूरी क्षमता से निभाऊंगा

July 26, 2026

2 अगस्त को मारवाड़ी युवा मंच रांची शाखा द्वारा 51 जोड़ों के साथ होगा भव्य रुद्राभिषेक एवं भजन जैमिंग संध्या का आयोजन

July 26, 2026

नीट,जेपीएससी और जेसीसी में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ पार्टी करेगी आंदोलन : हरिनाथ साहू

July 26, 2026

खेलारी व बुढ़मू के सभी लिगल-एड-क्लिनिकों का डालसा टीम ने औचक निरीक्षण किया

July 26, 2026

मंगलम ऑप्टिकल में बीसीआई प्लैटिनम का पावर वन टू वन कार्यक्रम आयोजित

July 26, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.