रांची: माननीय न्यायमूर्ति-सह-कार्यपालक अध्यक्ष, झालसा श्री सुजीत नारायण प्रसाद के दिशा-निर्देश पर एवं माननीय सदस्य सचिव झालसा, कुमारी रंजना अस्थाना एवं माननीय न्यायायुक्त, रांची श्री अनिल कुमार मिश्रा-1 के मार्गदर्शन में तथा डालसा सचिव श्री राकेश रौशन की मौजुदगी में 90 दिवसीय विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन होना सुनिश्चित हुआ है। इसी आलोक में आज दिनांक 1.07.2026 को चान्हो प्रखण्ड के कस्तुरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में डालसा टीम के द्वारा लिगल लिट्रेसी क्लास का आयोजन कर विधिक जागरूकता कार्यक्रम किया गया। अवसर पर पीएलवी नीलष्याम कुमार कष्यप, हरिराम करमाली, उषा कुमारी विद्यालय के शिक्षिकाएं तथा छात्राएं समेत अन्य लोग उपस्थित थे।
पीएलवी नीलश्याम कुमार कश्यप ने उपस्थित छात्राओं को उनके अधिकार और कत्र्तव्यों की जानकारी दी। उन्होंने जिला विधिक सेवा प्राधिकारी, रांची से मिलने वाली सुविधाओं पर फोकस की। हरिराम करमाली ने जीरो एफआईआर तथा लोक अदालत के बारे में जानकारी दी वहीं उषा कुमारी ने राज्य सरकार द्वारा चलाये जा रहे लाभकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। डालसा टीम ने माननी झालसा तथा नालसा द्वारा संचालित योजनाओं पर भी फोकय किये तथा बाल विवाह, बाल श्रम, डायन बिसाही, दहेज प्रथा आदि पर फोकस किये। नालसा टाॅल फ्री नम्बर – 15100 पर भी फोकस किया गया।
यह भी ज्ञात हो कि डालसा टीम में शामिल सभी पीएलवी ने भारत के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा आयोजित होनेवाली समाधान समारोह विशेष लोक अदालत के बारे में लोगों को जानकारी दी। कहा कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय में लंबित मामलों के निस्तारण हेतु दिनांक 21,22 और 23 अगस्त को व्यवहार न्यायालय, रांची में उपस्थित होकर अपने मामले की शीघ्र और सौहाद्रपूर्ण ढंग से समाधान करा सकते है। आगामी 18 सितम्बर को आयोजित होनेवाली चेक अनादरण से संबंधित विशेष लोक अदालत के बारे में जानकारी दी। पीएलवी नीलश्याम कुमार कश्यप ने राष्ट्रीय लोक अदालत पर फोकस करते हुए बतायी कि आगामी 12 सितम्बर को व्यवहार न्यायालय, रांची में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होगा, जिसमें वादकारी अपने वादों का निस्तारण निःशुल्क करा सकते है। अंत में हरिराम करमाली ने नालसा टाॅल फ्री नम्बर – 15100 पर फोकस किये तथा पम्पलेट और लिफलेट का वितरण भी किया गया वहीं उषा कुमारी ने बाल विवाह, बाल श्रम, डायन बिसाही एवं दहेजा प्रथा पर प्रकाष डाला।
