Close Menu
Avnpost
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»राज्य»झारखंड»निर्भया के हत्यारों की गिरफ्तारी को लेकर भाकपा माले ने किया प्रदर्शन
झारखंड

निर्भया के हत्यारों की गिरफ्तारी को लेकर भाकपा माले ने किया प्रदर्शन

Super_UserBy Super_UserApril 4, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

पलामू। भाकपा माले की जिला इकाई ने चैनपुर की निर्भया के हत्यारों की गिरफ्तारी और क्षेत्र में पुलिस की निष्क्रियता, भ्रष्टाचार और निर्दाेष लोगों पर कार्रवाई के विरुद्ध शनिवार को विरोध मार्च और प्रदर्शन किया।

रिक्शा पड़ाव से शुरू होकर यह आक्रोश मार्च शहर के विभिन्न मुख्य मार्गों से होते हुए जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समक्ष पहुंचा, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं और पीड़ित परिवारों ने शासन-प्रशासन के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की।

मौके पर भाकपा माले के पोलित ब्यूरो सदस्य हलधर महतो ने कहा कि घटना के पांच महीने बीत जाने के बाद भी पुलिस की फाइलों में कोई प्रगति नहीं हुई है। किसी भी अभियुक्त की गिरफ्तारी न होना सीधे तौर पर पुलिस और अपराधियों के बीच की साठगांठ को उजागर करता है।

उन्होंने चेतावनी दी कि स्थानीय पुलिस की इस घोर उदासीनता के कारण पीड़ित परिवार आज न केवल असुरक्षित महसूस कर रहा है, बल्कि न्याय की उम्मीद भी खो रहा है। इसके उन्होंने मनातू थाना क्षेत्र के पदमा की घटना का उल्लेख करते हुए बताया कि कैसे एक मासूम बच्चे की सड़क दुर्घटना में मृत्यु के बाद जब ग्रामीण अपना संवैधानिक हक मांग रहे थे, तो प्रशासन ने संवेदनशीलता दिखाने के बजाय उन पर फर्जी मुकदमों की झड़ी लगा दी।

कार्यक्रम को भाकपा माले जिला सचिव रविंद्र भुइयां, गढ़वा के पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष सुषमा मेहता, कमेश सिंह चेरो, पांकी जिला परिषद सदस्य खुशबू कुमारी, आइसा जिला सचिव गौतम दांगी सहित अन्य ने संबोधित किया।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

दावा आपत्ति फेज में 15 अगस्त को सभी मतदान केंद्रों पर होगा ग्राम सभा का आयोजन: के. रवि कुमार

July 27, 2026

पर्यावरण संरक्षण एवं ग्रामीणों की आजीविका संवर्धन पर कार्य करें वन अधिकारी: पीसीसीएफ

July 27, 2026

2 अगस्त को मारवाड़ी युवा मंच रांची शाखा द्वारा 51 जोड़ों के साथ होगा भव्य रुद्राभिषेक एवं भजन जैमिंग संध्या का आयोजन

July 26, 2026

✤ अभी-अभी

दावा आपत्ति फेज में 15 अगस्त को सभी मतदान केंद्रों पर होगा ग्राम सभा का आयोजन: के. रवि कुमार

July 27, 2026

पर्यावरण संरक्षण एवं ग्रामीणों की आजीविका संवर्धन पर कार्य करें वन अधिकारी: पीसीसीएफ

July 27, 2026

प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्री बनने के बाद प्रह्लाद जोशी, कहा, नई जिम्मेदारी को पूरी क्षमता से निभाऊंगा

July 26, 2026

2 अगस्त को मारवाड़ी युवा मंच रांची शाखा द्वारा 51 जोड़ों के साथ होगा भव्य रुद्राभिषेक एवं भजन जैमिंग संध्या का आयोजन

July 26, 2026

नीट,जेपीएससी और जेसीसी में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ पार्टी करेगी आंदोलन : हरिनाथ साहू

July 26, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.