Close Menu
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»दुनिया»पाकिस्तान में सिंध और पंजाब के बीच बाढ़ काे लेकर विवाद
दुनिया

पाकिस्तान में सिंध और पंजाब के बीच बाढ़ काे लेकर विवाद

avnpostBy avnpostSeptember 23, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में इस साल की विनाशकारी बाढ़ के कारण सिंध और पंजाब के बीच प्रांतीय जल विवाद तूल पकड़ने लगा है। सिंध प्रांत के मुख्यमंत्री सैयद मुराद अली शाह ने पंजाब प्रांत पर आराेप लगाया है कि वह बाढ़ के पानी पर नियंत्रण रखने में नाकाम रहा, जबकि पंजाब के वरिष्ठ मंत्री शरजील इमाम मेमन ने कहा कि सिंध की गलत याेजनाओं के कारण पंजाब में बाढ़ का खतरा बढ़ा है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस साल पाकिस्तान में बाढ़ के कारण लगभग 850 से अधिक लाेगाें की माैत हाे गई जबकि 47 लाख से ज्यादा लाेग विस्थापित हाे गए। मृतकाें में सबसे 209 लाेग पंजाब के हैं। बाढ़ में फसलाें और पशुधन का भी भारी नुकसान हुआ है।

इस बीच सिंध सरकार ने काेटरी बांध में जलस्तर बढ़ने पर केंद्र सरकार से मांग की कि वह पंजाब के पंचनद हेडवरकस से पानी का बहाव माेड़ने का प्रयास करें। हालांकि पंजाब के सूचना मंत्री आजमा बुखारी ने सिंध के आराेपाें काे खारिज करते हुए बाढ़ के लिए भारत की ‘जलहथियार’ नीति काे इसका दाेषी ठहराया। पंजाब ने भारत पर बिना किसी पूर्व चेतावनी के पानी छाेड़ने का आराेप लगाया जिसके कारण पूर्वी नदियां प्रभावित हुईं।

पंजाब सरकार ने 18 लाख लाेगाें काे सुरक्षित स्थानाें पर पहुंचाए जाने के साथ ही 2270 मीट्रिक टन राहत सामग्री वितरित की, लेकिन सिंध का दावा है कि पंजाब ने उपरी क्षेत्राें में बाढ़ के पानी काे राेकने के लिए व्यापक बुनियादी ढांचे का निर्माण नहीं किया।

इस बीच प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने हाल ही में इस बाबत प्रांतीय सहयाेग पर एक बैठक बुलाई, जिसमें उन्हाेंने बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए मुख्यमंत्रियाें की सराहना की। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस बाबत प्रांतीय स्तर पर सराहनीय प्रयास किए गए हैं और केंद्र सरकार उन्हें हर संभव सहायता देने काे तैयार है।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

न्यूयॉर्क में ‘टाइम 100’ समिट में शामिल हुईं नीता अम्बानी ; कहा, आ गया है भारत का समय

April 23, 2026

नेपाल में जेन जी समूह ने गृहमंत्री से मांगा इस्तीफा, अरेस्ट मी कैंपेन चलाने की धमकी

November 20, 2025

बांग्लादेश का सुप्रीम कोर्ट आज खुद के 2011 के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका पर सुनाएगा निर्णय

November 20, 2025

✤ अभी-अभी

झारखंड में 6 जगह बनेंगे रेडिएशन सेंटर : अजय कुमार सिंह

September 11, 2026

माधुरी की कोल्हापुर वापसी, वनतारा देगा देखभाल में मदद

September 11, 2026

गुमला की लापता बच्ची मामले में सरकार ने हाई काेर्ट में कहा- मुख्य आरोपित की मनोवैज्ञानिक परीक्षण रिपोर्ट नहीं आई

September 11, 2026

जेपीएससी की पूर्व उप परीक्षा नियंत्रक श्वेता गुप्ता की जमानत पर फैसला सुरक्षित

September 11, 2026

झारखंड में अब तक 859 मिमी बारिश रिकॉर्ड, सबसे अधिक पश्चिमी सिंहभूम में हुई बरसात

September 11, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.