Close Menu
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»राज्य»झारखंड»कोडरमा»झुमरीतिलैया में कम्पनी के सहायक प्रबंधक ने की खुदकुशी
कोडरमा

झुमरीतिलैया में कम्पनी के सहायक प्रबंधक ने की खुदकुशी

avnpostBy avnpostSeptember 29, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

कोडरमा। जिले के तिलैया थाना अंतर्गत नरेश नगर वार्ड संख्या 1 में एक युवक ने फंदे से लटकर खुदकुशी कर ली। मृतक की पहचान ओडिशा के भुवनेश्वर निवासी 34 वर्षीय विश्व रंजन दास (पिता विष्णु रंजन दास) के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक कोडरमा के तिलैया डैम में फ्लोटिंग सोलर एनर्जी को लेकर सोलर पैनल स्थापित करने वाले स्टारलिंक एंड विल्सन नामक कंपनी में बतौर सहायक प्रबंधक कार्यरत था। हर दिन की भांति वह रविवार की शाम नरेश नगर स्थित अपने किराए के मकान पहुंचा। जहां रात का खाना खाने के बाद अपने कंपनी के कर्मियों के साथ बातचीत भी की और सोने चले गए। इधर सोमवार की सुबह उसके कुछ साथी उक्त मकान पहुंचे और दरवाजा खटखटाने लगे। जिसपर वहां सो रहे अन्य कर्मी की नींद खुली और उन्होंने दरवाजा खोला तो उनके साथी सीधा विश्वरंजन के कमरे की ओर दौड़े, जहां उन्होंने पाया कि उसके कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। कर्मियों ने दरवाजा खटखटाया नहीं खोलने पर दरवाजा तोड़ दिया । अंदर देखा कि विश्व रंजन दास गमछे के सहारे पंखे की कुंडी से लटके हुए थे। उक्त मकान में रह रहे कर्मियों ने जब उनके साथियों से इसके बारे में पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि विश्व रंजन दास ने उन्हें फोन कर बताया कि वह परेशान है और सुसाइड करने जा रहा है, जिसके बाद वे भागते-भागते यहां पहुंचे। उनके द्वारा कंपनी के वरीय पदाधिकारियों को इसकी सूचना दी गई। इसके बाद वे लोग मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना तिलैया पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। मामले की जानकारी देते हुए तिलैया थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि मृतक जिस कंपनी में कार्य करता था उसके पदाधिकारियों की ओर से बताया गया कि विश्व रंजन दास ने पारिवारिक कलह से तंग आकर यह कदम उठाया है। हालांकि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गई है। जिनके देर रात तक कोडरमा पहुंचने की उम्मीद है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

✤ अभी-अभी

शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए डा. बिंदेश्वर बेक को मिला ‘कैटेलिस्ट ऑफ एजुकेशन एक्सीलेंस’ सम्मान

October 28, 2026

कांग्रेस भवन में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

October 28, 2026

पारस एचइसी हॉस्पिटल में ब्लड कैंसर से पीड़ित मरीज को मिली नई जिंदगी

October 28, 2026

विश्व स्ट्रोक दिवस पर भगवान महावीर मणिपाल हॉस्पिटल की अपील: स्ट्रोक के लक्षण पहचानें और समय पर इलाज कराएं

October 28, 2026

CCL की अशोका परियोजना में टेरर फंडिंग का काला खेल

October 27, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.