Close Menu
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»राज्य»झारखंड»मुख्यमंत्री से झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के० राजू , अध्यक्ष श्र केशव महतो कमलेश सहित कांग्रेस के माननीय मंत्रीगण एवं विधायकगणों ने की मुलाकात।
झारखंड

मुख्यमंत्री से झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के० राजू , अध्यक्ष श्र केशव महतो कमलेश सहित कांग्रेस के माननीय मंत्रीगण एवं विधायकगणों ने की मुलाकात।

avnpostBy avnpostAugust 18, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

Ranchi:माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी श्री के० राजू , झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री केशव महतो कमलेश सहित कांग्रेस के माननीय मंत्रीगण एवं विधायकगणों ने आत्मीय मुलाकात की। इस दौरान सभी ने 17 अगस्त 2026 को झारखंड मंत्रालय में आयोजित कैबिनेट की विशेष बैठक में छात्र हित में राज्य सरकार द्वारा लिए गये महत्वपूर्ण निर्णयों का स्वागत करते हुए माननीय मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया। साथ ही इन निर्णयों के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता और संवेदनशील पहल की सराहना की। मौके पर उन्होंने संयुक्त रूप से कहा कि राज्य सरकार का यह निर्णय विद्यार्थियों और अभ्यर्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए लिया गया एक महत्वपूर्ण कदम है। माननीय मुख्यमंत्री से उन्होंने कहा कि आपके नेतृत्व में राज्य सरकार जनहित और युवाओं के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। TDPL द्वारा आयोजित परीक्षाओं को रद्द करने के निर्णय से प्रभावित विद्यार्थियों एवं अभ्यर्थियों को राहत मिलेगी तथा उनके भविष्य को लेकर उत्पन्न अनिश्चितता भी दूर होगी। मौके पर माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी श्री के० राजू , झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री केशव महतो कमलेश सहित कांग्रेस के माननीय मंत्रीगण एवं विधायकगणों के प्रति धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य झारखंड के युवाओं और विद्यार्थियों के हितों की रक्षा करना है। उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य से जुड़े विषयों पर राज्य सरकार पूरी तरह संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ निर्णय लेती रही है, आगे भी लेती रहेगी। इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री एवं उनके बीच राज्य में चल रहे विकासात्मक योजनाओं, जनहित एवं छात्र कल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी विस्तृत संवाद हुआ। मौके पर माननीय मंत्री श्री इरफान अंसारी, माननीय मंत्री श्रीमती दीपिका पांडेय सिंह, माननीय मंत्री श्रीमती शिल्पी नेहा तिर्की, माननीय विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन, माननीय विधायक श्री रामेश्वर उरांव, माननीय विधायक श्री प्रदीप यादव, माननीय विधायक श्री कुमार जयमंगल, माननीय विधायक श्री राजेश कच्छप, माननीय विधायक श्री रामचंद्र सिंह, माननीय विधायक श्री नमन विक्सल कोनगाड़ी, माननीय विधायक श्री
भूषण बाड़ा एवं माननीय विधायक श्रीमती ममता देवी सहित अन्य उपस्थित रहे।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए डा. बिंदेश्वर बेक को मिला ‘कैटेलिस्ट ऑफ एजुकेशन एक्सीलेंस’ सम्मान

October 28, 2026

कांग्रेस भवन में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

October 28, 2026

पारस एचइसी हॉस्पिटल में ब्लड कैंसर से पीड़ित मरीज को मिली नई जिंदगी

October 28, 2026

✤ अभी-अभी

शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए डा. बिंदेश्वर बेक को मिला ‘कैटेलिस्ट ऑफ एजुकेशन एक्सीलेंस’ सम्मान

October 28, 2026

कांग्रेस भवन में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

October 28, 2026

पारस एचइसी हॉस्पिटल में ब्लड कैंसर से पीड़ित मरीज को मिली नई जिंदगी

October 28, 2026

विश्व स्ट्रोक दिवस पर भगवान महावीर मणिपाल हॉस्पिटल की अपील: स्ट्रोक के लक्षण पहचानें और समय पर इलाज कराएं

October 28, 2026

CCL की अशोका परियोजना में टेरर फंडिंग का काला खेल

October 27, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.