Close Menu
Avnpost
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»राज्य»झारखंड»रांची»मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शहीद आरक्षियों के परिजनों को दी सम्मान राशि, बच्चों को मिलेगी नि:शुल्क शिक्षा
रांची

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शहीद आरक्षियों के परिजनों को दी सम्मान राशि, बच्चों को मिलेगी नि:शुल्क शिक्षा

avnpostBy avnpostOctober 8, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

दोनों परिवारों को मिले 1 करोड़ 10 लाख-1 करोड़ 10 लाख रुपए

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से बुधवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में पलामू जिला बल के शहीद आरक्षी सुनील कुमार राम और संतन कुमार मेहता के परिजनों ने मुलाकात की और दोनों परिवारों को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पुलिस सैलरी पैकेज के अंतर्गत निर्गत 1 करोड़ 10 लाख-1 करोड़ 10 लाख रुपए की वित्तीय सहायता राशि का चेक सौंपा। सम्मान राशि सीधे परिजनों के बैंक खातों में जमा की गई।
मुख्यमंत्री ने रांची के कांके रोड स्थित अपने आवासीय कार्यालय में पलामू जिला बल के बलिदान आरक्षी सुनील कुमार राम एवं संतन कुमार मेहता के परिजनों ने मुलाकात की। उन्होंने दोनों शहीद आरक्षी जवानों के माता-पिता, पत्नी, बच्चे और भाई सहित अन्य परिजनों से बात की और उनके प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।
मुख्यमंत्री ने शहीदों के परिजनों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि राज्य सरकार सदैव आपके साथ खड़ी है।शहीद आरक्षी सुनील कुमार राम और संतन कुमार मेहता ने राज्यवासियों की सेवा करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है, उनकी शहादत को नमन करते हैं। हमारी सरकार शहीद परिवार की पीड़ा को गहराई से समझती है। झारखंड हमेशा अपने शहीदों का ऋणी रहेगा। राज्य सरकार एवं स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के अधिकारियों के बेहतर समन्वय और प्रयास से आपको आज यह सम्मान राशि दी जा रही है। इस सम्मान राशि का बेहतर उपयोग करते हुए आप अपने बच्चों को सकारात्मक दिशा प्रदान करने का कार्य करें, ताकि उनके बेहतर भविष्य का निर्माण सुनिश्चित किया जा सके।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार शहीद जवानों के बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा प्रदान करने के लिए अलग से एक आवासीय विद्यालय रांची में बनाएगी। यह विद्यालय निजी विद्यालयों के तर्ज पर संचालित किए जाएंगे, जहां बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी। विद्यालय निर्माण के लिए झारखंड जगुआर में चार एकड़ भूमि चिन्हित कर ली गई है। यह विद्यालय पुलिस विभाग द्वारा चलाया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार हमारे पुलिस विभाग के जवानों एवं कर्मियों के लिए एक अस्पताल भी बनाने पर विचार कर रही है। जल्द एक बेहतर कार्य योजना बनाते हुए अस्पताल निर्माण कार्य को मूर्त रूप दिया जाएगा। राज्य सरकार पुलिस परिवार के लोगों को भी बेहतर स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
मुख्यमंत्री सोरेन ने कहा कि हमारी सरकार आपलोगों के दु:ख-दर्द को गहराई से महसूस करती है। हमारी सरकार शहीदों के सम्मान में उनके परिजनों को हरसंभव मदद करती रहेगी। आप अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दें तथा हिम्मत और धैर्य के साथ मजबूत होकर परिवार को आगे बढ़ाते रहें, चुनौतियों से घबराएं नहीं, जब आपको जरूरत हो आप पुलिस विभाग के वरीय पदाधिकारियों से निसंकोच भेंट करें, आपकी पीड़ा को कम करने का प्रयास पदाधिकारियों द्वारा किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को भी निर्देश दिया कि शहीद के परिजनों को मिलने वाले सभी प्रकार के लाभ उन्हें शीघ्र प्रदान किए जाएं। परिजनों को पेंशन सहित अन्य सेवांत लाभों से जोड़ें।
अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के समक्ष कहा कि दोनों शहीदों की पत्नी स्नातक पास हैं। पुलिस विभाग के नियम के अनुसार दोनों को क्लर्क की नौकरी दी जाएगी। राज्य सरकार और स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के बीच हुए समझौते के आधार पर आज दोनों परिवारों को एक करोड़ 10 लाख -एक करोड़ 10 लाख रुपये की वित्तीय सहायता राशि प्रदान की गई है। पुलिस विभाग द्वारा उग्रवादी कांड में शहीद हुए पुलिस कर्मियों के लिए तय की गई राशि को मिलाकर अनुमानित राशि दो करोड़ रुपए दोनों शहीद परिवारों को उपलब्ध कराई जाएगी। पेंशन राशि सहित अन्य लाभ दिए जाने संबंधित सभी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।
मौके पर राज्य के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर, पुलिस महानिदेशक अनुराग गुप्ता, पलामू के पुलिस अधीक्षक रिष्मा रमेशन, उप महाप्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक, रांची अंचल मनोज कुमार, एजीएम रीना कुमारी, मुख्य प्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक विकास कुमार पांडेय सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

2 अगस्त को मारवाड़ी युवा मंच रांची शाखा द्वारा 51 जोड़ों के साथ होगा भव्य रुद्राभिषेक एवं भजन जैमिंग संध्या का आयोजन

July 26, 2026

नीट,जेपीएससी और जेसीसी में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ पार्टी करेगी आंदोलन : हरिनाथ साहू

July 26, 2026

खेलारी व बुढ़मू के सभी लिगल-एड-क्लिनिकों का डालसा टीम ने औचक निरीक्षण किया

July 26, 2026

✤ अभी-अभी

2 अगस्त को मारवाड़ी युवा मंच रांची शाखा द्वारा 51 जोड़ों के साथ होगा भव्य रुद्राभिषेक एवं भजन जैमिंग संध्या का आयोजन

July 26, 2026

नीट,जेपीएससी और जेसीसी में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ पार्टी करेगी आंदोलन : हरिनाथ साहू

July 26, 2026

खेलारी व बुढ़मू के सभी लिगल-एड-क्लिनिकों का डालसा टीम ने औचक निरीक्षण किया

July 26, 2026

मंगलम ऑप्टिकल में बीसीआई प्लैटिनम का पावर वन टू वन कार्यक्रम आयोजित

July 26, 2026

डूरंड कप : रांची में हाई अलर्ट, स्टेडियम के बाहर 2,000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

July 26, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.