-
देखिए वीडियो…रैयत विस्थापित मोर्चा के अध्यक्ष बीगन भोक्ता सरेआम हथियार लहराकर गोली चलाते हुए
-
विस्थापन से बेहाल साथियों के नेता बीगन भोक्ता रहे महीने भर फरार…साथ चलता है बॉडीगार्ड
-
इन्हीं बीगन भोक्ता के नेतृत्व में आज सीसीएल की सभी परियोजनाओं को कर दिया गया बंद..करोड़ों का उत्पादन प्रभावित
पहले यह वीडियो देखिए…AVN Post की टीम पिछले दिनों जिस रैयत विस्थापित मंच और उसके अध्यक्ष बीगन भोक्ता का खुलासा कर रही है एक बार उसकी हकीकत देखिए…कैसे सरेआम भीड़ भाड़ के बीच प्रशासन को ठेंगा दिखाते हुए बीगन भोक्ता गोलियां चलाता है…शामियाना छेद देता है…बीगन के साथ उसका बॉडीगार्ड भी सरेआम गोली चलाते दिखाई दे रहा है..यह वही बीगन भोक्ता है जिसके एक इशारे पर आज खलारी से लेकर पिपरवार तक सीसीएल की सभी परियोजनाएं ठप्प कर दी गईं. इस बीगन भोक्ता से टकराने की हिमाकत कोई नहीं करता क्योंकि इसकी दाईं जेब में पिपरवार थाना पुलिस है तो बाईं जेब में यह TSPS को रखने का दावा करता है…देखिए वीडियो
लाइसेंसी पिस्टल और बॉडीगार्ड के साथ चलता है मोर्चा अध्यक्ष
बीगन भोक्ता…कोयलांचल के लिए बड़ा नाम..विस्थापित रैयतों के तथाकथित भगवान…क्योंकि इनके गुर्गे चारो तरफ कोहराम करते हैं कि बीगन भोक्ता बेहाल विस्थापितों के अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे हैं…लेकिन विस्थापितों के यह नेता लाइसेंसी पिस्टल जिसकी कीमत लाखों रुपयों में होगी वह रखते हैं. साथ ही इनको स्टेटस सिंबल के लिए बॉडीगार्ड लेकर भी चलना भी पसंद है. अब बेहाल विस्थापितों के इस नेता के पास इतने रुपये कहां से आते हैं यह सवाल जांच एजेंसियों को भी परेशान कर रहा है. दरअसल, विस्थापितों के नाम से होने वाली 204 रुपए प्रति टन की उगाही में चंद रुपए है विस्थापितों को मिलते हैं बाकी सारे रुपयों का बंदरबांट टेरर फंडिंग के लिए किए जाने की सूचना है.
कौन था बीगन भोक्ता का बॉडीगार्ड जो हो गया गायब…खलारी थाना पुलिस करेगी नोटिस
इस पूरे मामले में जो सबसे खास बात है कि बीगन भोक्ता के साथ मौजूद उसका बॉडीगार्ड कौन था यह किसी को नहीं पता. बीगन का बॉडीगार्ड गायब है और बीगन जमानत पर है. लेकिन बॉडीगार्ड के नाम का खुलासा पुलिस अभी तक नहीं कर सकी है. अब खलारी पुलिस बीगन भोक्ता को फिर से नोटिस करने की तैयारी में है.
