Close Menu
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»राज्य»झारखंड»रांची»फुटबॉल टूर्नामेंट के फ़ाइनल में बेतला ने राजमहल को हराकर चैंपियन ट्रॉफ़ी जीती
रांची

फुटबॉल टूर्नामेंट के फ़ाइनल में बेतला ने राजमहल को हराकर चैंपियन ट्रॉफ़ी जीती

avnpostBy avnpostSeptember 18, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

कलम के सिपाही का मैदान में भी दिख रहा जौहर : सुदिव्य कुमार
रांची प्रेस क्लब का शानदार आयोजन: संजय सेठ

रांची। कलम और माइक थामे पत्रकारों को आज इस रूप में देखकर ख़ुशी हो रही है। कलम के सिपाही खेल के मैदान में भी जौहर दिखा रहे हैं।यह कहना था झारखंड के खेलकूद एवं युवा विभाग के मंत्री सुदिव्य सोनू का।आज बुधवार को वे रांची प्रेस क्लब द्वारा आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट के फ़ाइनल मैच का किक मारकर उद्घाटन करने के बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे।टूर्नामेंट के फ़ाइनल मैच के चैंपियन टीम बेतला को ट्रॉफ़ी देते हुए केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने रांची प्रेस क्लब के शानदार आयोजन की सराहना की।
सीसीएल द्वारा प्रायोजित मीडिया कप फुटबॉल टूर्नामेंट के रोमांचक फाइनल मुकाबले में बेतला की टीम ने राजमहल को 2-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया।
मैच का पहला हल्फ़ गोल रहित रहा, जिसमें दोनों ही टीमें एक-दूसरे के डिफेंस को भेदने में नाकाम रहीं। हालांकि, दूसरे हाफ में बेतला ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। बेतला के लिए पहला गोल नूतन तिर्की ने किया, जिसके कुछ देर बाद शंकर ठाकुर ने भी एक और गोल दागकर अपनी टीम को 2-0 की निर्णायक बढ़त दिला दी। राजमहल की टीम ने वापसी के लिए भरसक प्रयास किया, लेकिन वे कोई गोल नहीं कर पाए।
टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत भी किया गया। फाइनल में शानदार खेल के लिए शंकर ठाकुर को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। इसके अलावा नूतन तिर्की को मैन ऑफ़ द सीरीज और गोल्डन बूट, प्रमोद सिंह को बेस्ट गोलकीपर, मोनू कुमार को बेस्ट फॉरवर्ड का खिताब दिया गया। दोनों ही फाइनलिस्ट को ट्रैकसूट दिया गया साथ ही
प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले सभी खिलाड़ियों को हेलमेट भी प्रदान किए गए।
इस टूर्नामेंट को सफल बनाने में रांची प्रेस क्लब के अध्यक्ष सुरेंद्र लाल सोरेन, सचिव अमरकांत, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र गिरी, संयुक्त सचिव रतन लाल, कोषाध्यक्ष कुबेर सिंह और कार्यकारी सदस्य राजू प्रसाद, आलोक सिन्हा, संजय सुमन, आरजे अरविंद, मोनू कुमार, सौरभ शुक्ला, अंजनी कुमार, चंदन भट्टाचार्य व विजय मिश्र का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

गुमला की लापता बच्ची मामले में सरकार ने हाई काेर्ट में कहा- मुख्य आरोपित की मनोवैज्ञानिक परीक्षण रिपोर्ट नहीं आई

September 11, 2026

जेपीएससी की पूर्व उप परीक्षा नियंत्रक श्वेता गुप्ता की जमानत पर फैसला सुरक्षित

September 11, 2026

झारखंड में अब तक 859 मिमी बारिश रिकॉर्ड, सबसे अधिक पश्चिमी सिंहभूम में हुई बरसात

September 11, 2026

✤ अभी-अभी

झारखंड में 6 जगह बनेंगे रेडिएशन सेंटर : अजय कुमार सिंह

September 11, 2026

माधुरी की कोल्हापुर वापसी, वनतारा देगा देखभाल में मदद

September 11, 2026

गुमला की लापता बच्ची मामले में सरकार ने हाई काेर्ट में कहा- मुख्य आरोपित की मनोवैज्ञानिक परीक्षण रिपोर्ट नहीं आई

September 11, 2026

जेपीएससी की पूर्व उप परीक्षा नियंत्रक श्वेता गुप्ता की जमानत पर फैसला सुरक्षित

September 11, 2026

झारखंड में अब तक 859 मिमी बारिश रिकॉर्ड, सबसे अधिक पश्चिमी सिंहभूम में हुई बरसात

September 11, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.