Ranchi: रांची समाहरणालय स्थित ‘B’ ब्लॉक के कक्ष संख्या 307 में आज स्कूली बसों एवं छोटे वाहनों (विशेषकर स्कूल वैन) के संचालन से संबंधित एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन (JPA) के प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया, जिसमें संगठन के अध्यक्ष श्री अजय राय ने भाग लेते हुए अभिभावकों की ओर से कई महत्वपूर्ण सुझाव एवं गंभीर चिंताएं रखीं। पेरेंट्स एसोसिएशन की ओर से बैठक में प्रवक्ता संजय , संजीव दत्ता गौरीशंकर कुमार राहुल कुमार राय शामिल हुए अजय राय ने बैठक में विशेष रूप से स्कूल वैन की खराब और असुरक्षित…
Author: avnpost
वैश्विक मंच पर भारत की ‘सॉफ्ट पावर’ को लेकर रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन ने रखे अहम विचार न्यूयॉर्क : न्यूयॉर्क में ‘टाइम 100’ समिट का आयोजन बड़े ही भव्य तरीके से हुआ। इस आयोजन में रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अम्बानी सम्मिलित हुईं। टाइम मैगजीन की सीईओ जेसिका सिबली के साथ लीडरशिप लेंस सत्र में उन्होंने हिस्सा लिया। इस अवसर पर नीता अम्बानी ने वैश्विक मंच पर भारत का विजन पेश किया।आयोजित सत्र में चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि दुनिया को हार्ड नहीं, सॉफ्ट पावर की जरूरत है और भारत इसी का प्रतिनिधित्व करता है। परिचर्चा के दौरान नीता…
143 छात्रों ने प्रथम श्रेणी हासिल की, 13 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त कर बढ़ाया विद्यालय का मान रांची। राजधानी के पुंदाग स्थित लिटिल एंजल्स हाई स्कूल पुंदाग ने इस वर्ष के मैट्रिक परीक्षा परिणाम में शानदार प्रदर्शन करते हुए शिक्षा जगत में अपनी मजबूत पहचान कायम की है। विद्यालय के कुल 179 छात्र-छात्राएं मैट्रिक परीक्षा में शामिल हुए। इनमें से 143 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। वहीं स्कूल की टॉपर रुखसार परवीन 96.5 अंक हासिल कर स्कूल टॉपर रही। परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में खुशी और उत्साह का माहौल बन…
पूर्वी सिंहभूम। शहर के उलीडीह ओपी क्षेत्र स्थित डिमना रोड पर गुरुवार सुबह एक तेज रफ्तार कार ने उच्चतम न्यायालय के अधिवक्ता की जान चली गई। माउंट व्यू स्कूल के पास सुबह करीब सात बजे हुई इस दुर्घटना में सुभाष कॉलोनी निवासी शशि भूषण (३८), जो उच्चतम न्यायालय में अधिवक्ता के रूप में कार्यरत थे, गंभीर रूप से घायल हो गए और बाद में उनकी मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शशि भूषण अपने इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी के साथ सड़क किनारे खड़े थे, तभी अचानक तेज गति से आ रही एक कार अनियंत्रित हो गई और उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।…
पूर्वी सिंहभूम। परसुडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत गोलपहाड़ी नया बस्ती में गुरुवार को पारिवारिक विवाद के बाद एक युवक ने अपने ही घर में आग लगा दी, जिससे कुछ ही देर में पूरा घर धू-धू कर जलने लगा। हालांकि समय रहते स्थानीय लोगों और अग्निशमन विभाग की सक्रियता से एक बड़ी अनहोनी टल गई। जानकारी के अनुसार, आरोपित युवक राजा प्रसाद पेशे से वाहन चालक है और पिछले कुछ दिनों से नशे की हालत में घर में लगातार हंगामा कर रहा था। उसकी मां पुतुल देवी और पड़ोसी सह विद्यार्थी परिषद से जुड़े अमन ठाकुर ने बताया कि बीते तीन दिनों…
पश्चिमी सिंहभूम। चाईबासा के कांग्रेस भवन में गुरुवार को स्वतंत्रता संग्राम के महानायक बाबू वीर कुंवर सिंह की जयंती सह विजयोत्सव समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस प्रवक्ता त्रिशानु राय ने कहा कि बाबू वीर कुंवर सिंह 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी सेनानायकों में शामिल थे। उन्होंने गुरिल्ला युद्ध शैली में अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष कर अपनी अदम्य वीरता का परिचय दिया। 80 वर्ष की उम्र में भी उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत को कड़ी चुनौती दी, जो…
पूर्वी सिंहभूम। साकची स्थित एमजीएम चौक (पुराना अस्पताल) पर गुरूवार को अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के तत्वावधान में राष्ट्रभक्त और महान दानवीर भामाशाह जी की जयंती श्रद्धा, उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम में समाज के लोगों की उल्लेखनीय भागीदारी देखने को मिली। उपस्थित जनों ने भामाशाह जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके अद्वितीय योगदान को याद किया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने भामाशाह जी के त्याग, समर्पण और राष्ट्रभक्ति पर प्रकाश डाला। बताया गया कि हल्दीघाटी युद्ध के समय उन्होंने अपनी समस्त संपत्ति राष्ट्र रक्षा के लिए समर्पित कर इतिहास…
पश्चिमी सिंहभूम। सोनुवा प्रखंड स्थित प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय में गुरुवार को विधायक जगत माझी ने साइंस लैब का शिलान्यास किया और कहा कि बालिकाओं की शिक्षा से ही समाज एवं राष्ट्र सशक्त होता है. विधायक ने छात्राओं से मन लगाकर पढ़ाई करने की अपील की और भरोसा दिलाया कि भविष्य में किसी भी प्रकार की शैक्षणिक सुविधा की जरूरत होने पर वे हर संभव सहयोग करेंगे। इस साइंस लैब के निर्माण से छात्राओं को प्रायोगिक शिक्षा में काफी सुविधा मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की शिक्षिकाओं ने विधायक को ज्ञापन सौंपा। इसमें शौचालय की व्यवस्था, सुरक्षा के लिए चहारदीवारी…
पूर्वी सिंहभूम। प्रथम स्वतंत्रता संग्राम 1857 के महानायक बाबू वीर कुंवर सिंह के विजयोत्सव पर गुरुवार को शहर में श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला। झारखंड क्षत्रिय संघ की बागबेड़ा और परसुडीह इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में जुगसलाई स्थित कुंवर सिंह चौक पर भव्य माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए और उनके योगदान को नमन किया। सभा को संबोधित करते हुए झारखंड क्षत्रिय महिला संघ की अध्यक्ष डॉ. कविता परमार ने कहा कि वीर कुंवर सिंह ने 80 वर्ष की आयु…
Locknow : बड़े गर्व एवं हर्ष के साथ अवगत कराना है कि हम अपने दुग्धशाला विकास विभाग (Dairy Development Department) के उत्कृष्टता के 50 वर्ष पूर्ण होने के परिप्रेक्ष्य में दिनांक 17 एवं 18 अप्रैल 2026 को मार्सहॉल, इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान, गोमतीनगर, लखनऊ में “दुग्ध स्वर्ण महोत्सव-2026″आयोजित कर रहे हैं। इस कार्यक्रम में विभिन्न माध्यमों से प्रदेश के 10 हजार पशुपालकों / दुग्ध उत्पादकों एवं निवेशकों को प्रतिभाग कराते हुए विभाग के क्रिया-कलापों व विभागीय योजनाओं से अवगत कराया जायेगा एवं विभिन्न योजनाओं में उत्कृष्ट उपलब्धि अर्जित करने वाले पशुपालकों एवं उद्यमियों को सम्मानित / पुरस्कृत किया जाना है। निजी…