Author: avnpost

राँची: भारत और श्रीलंका के बीच स्थित दुर्गम पाल्क स्ट्रेट को पार कर विश्व रिकॉर्ड स्थापित करने वाले सात वर्षीय प्रतिभाशाली तैराक इशांक सिंह की ऐतिहासिक उपलब्धि पर पूरे राँची शहर में गर्व और खुशी का माहौल है। इसी क्रम में शहर की सामाजिक संस्था रिलेशंस के निदेशक आशुतोष द्विवेदी ने हवाई नगर स्थित इशांक के आवास पहुंचकर उन्हें सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। सम्मान समारोह के दौरान आशुतोष द्विवेदी ने इशांक सिंह को पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर उनकी असाधारण उपलब्धि की सराहना की। उन्होंने कहा कि इतनी छोटी उम्र में समुद्र जैसी कठिन चुनौती को…

Read More

रांची: अपनी अद्भुत प्रतिभा और साहस से कम उम्र में बड़ी उपलब्धि हासिल करने वाले नन्हे तैराक ईशांत सिंह को रोटरी क्लब ऑफ रांची ने सम्मानित किया गया। रोटरी क्लब में आयोजित सम्मान समारोह में क्लब की ओर से गिनीज़ बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाले सात वर्षीय ईशांत को उनकी ऐतिहासिक उपलब्धि और खेल के प्रति समर्पण के लिए स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने इशांक को उनके पसंदीदा गेम्स भेंट किए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इशांक ने अपनी मेहनत, लगन और आत्मविश्वास से न सिर्फ झारखंड बल्कि…

Read More

रांची। रांची की पहली महिला पत्रकार सुधा सिन्हा की स्मृति में सुधा सिन्हा मेमोरियल पत्रकारिता सम्मान समारोह शुक्रवार को रांची प्रेस क्लब में संपन्न हुआ। सुधा अरमान मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट ‘रे ऑफ होप’ एवं रांची प्रेस क्लब के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले मीडिया कर्मियों को सम्मानित किया गया। इस वर्ष का प्रतिष्ठित “सुधा सिन्हा मेमोरियल लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड” वरिष्ठ पत्रकार श्रीमती रोजलिन लकड़ा (सुगिया बहन), वरिष्ठ पत्रकार किसलय और वरिष्ठ छायाकार कुलदीप सिंह दीपक को प्रदान किया गया। यह सम्मान उन्हें पत्रकारिता और छायांकन के क्षेत्र में लंबे समय…

Read More

रांची। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से गुरुवार को झारखंड बधिर क्रिकेट संघ के खिलाड़ियों ने रांची स्थित लोक भवन में शिष्टाचार भेंट की। बधिर क्रिकेट संघ के अध्यक्ष दीपक यादव के नेतृत्व में शिष्टमंडल ने राज्यपाल को अवगत कराया कि विषम परिस्थितियों एवं सीमित संसाधनों के बावजूद टीम के खिलाड़ियों ने निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है तथा ‘तृतीय टी-20 नेपाल डीफ क्रिकेट टूर सीरीज ऑफ इंडिया 2026’ में शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया है। राज्यपाल ने टीम के खिलाड़ियों को इस उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा…

Read More

रांची। रिम्स और बड़गाईं अंचल एवं बड़गाईं बस्ती में डालसा की टीम ने 90 दिवसीय विधिक जागरूकता कार्यक्रम के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार को किया। उल्लेखनीय है कि न्यायमूर्ति-सह-कार्यपालक अध्यक्ष, झालसा सुजीत नारायण प्रसाद के दिशा-निर्देश पर और सदस्य सचिव झालसा, कुमारी रंजना अस्थाना एवं माननीय न्यायायुक्त अनिल कुमार मिश्रा-1 के मार्गदर्शन में 90 दिवसीय विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। डालसा के पीएलवी की ओर से बाल विवाह, बाल श्रम, डायन बिसाही और नशा उन्मुलन पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पीएलवी रिषभ जायसवाल ने कहा कि नशा से घर परिवार नष्ट होता…

Read More

रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) रांची जिला और महानगर कमेटी ने गुरुवार को रांची में केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाया। बढ़ती महंगाई और गैस सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ खाली सिलेंडर के साथ धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया। झामुमो केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रम का संचालन अंतू तिर्की ने किया। इस अवसर पर मोर्चा के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि केंद्र सरकार महंगाई पर नियंत्रण करने में पूरी तरह विफल रही है। घरेलू और काॅमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में लगातार वृद्धि से आम जनता, छोटे व्यवसायी, ढाबा संचालक और…

Read More

मांडर/ चान्हो: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) की ओर से इण्टरमीडिएट परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया इस परीक्षा में मांडर और चान्हो प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न कॉलेज और प्लस टू स्कूल के बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वीर बुधु भगत इंटर कॉलेज का परिणाम शत प्रतिशत रहा।इस सत्र में छात्र कला और वाणिज्य संकाय में कॉलेज के छात्र छात्राओं ने परीक्षा में हिस्सा लिया था। कॉमर्स संकाय में कॉलेज के छात्र 415अंक 83/.अंक प्राप्त कर के प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं कला संकाय में कॉलेज की छात्रा दुलारी कुमारी 407अंक प्राप्त कर के प्रथम स्थान पर रही,कॉलेज के प्राचार्य मोहसिन…

Read More

Ranchi: सरला बिरला पब्लिक स्कूल, राँची के विद्यार्थियों को उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए बिग ज्ञान गौरव सम्मान में सम्मानित किया गया। इस गरिमामय समारोह में कक्षा आठवीं से बारहवीं तक के उन मेधावी विद्यार्थियों को विशेष रूप से सम्मानित एवं प्रोत्साहित किया गया, जिन्होंने अपनी परीक्षाओं में 85 प्रतिशत अथवा उससे अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। विद्यार्थियों की मेहनत, समर्पण, अनुशासन और शैक्षणिक उत्कृष्टता की सराहना करते हुए कार्यक्रम का आयोजन अत्यंत भव्य एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। दीप प्रज्ज्वलन ज्ञान, विवेक एवं प्रकाश की…

Read More

Ranchi: फ्रेंड्स ऑफ़ विकर सोसाइटी, राँची द्वारा दो होनहार छात्राओं की हौसला अफ़ज़ाई करते हुऐ उन्हें स्कालरशिप दी गई। पुंदाग निवासी रुक्सार परवीन एक राजमिस्त्री की होनहार बेटी ने 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में 96.20% अंक प्राप्त कर न सिर्फ अपने परिवार बल्कि पूरे इलाके और समाज का नाम रौशन किया। Little Angels School, Pundag की इस छात्रा ने अपनी सफलता से यह साबित कर दिया कि गरीबी कभी भी शिक्षा के रास्ते में बाधा नहीं बन सकती। सीमित संसाधनों के बावजूद उसके पिता ने कड़ी मेहनत कर अपनी बेटी को बेहतर तालीम दिलाई, जिसका परिणाम आज सबके सामने है।…

Read More

Ranchi: जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची मंजूनाथ भजन्त्री के निदेशानुसार आज दिनांक 07.05.2026 को अनुमण्डल पदाधिकारी, रांची सदर श्री कुमार रजत द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, नगड़ी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केन्द्र में उपलब्ध विभिन्न सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का आकलन करते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के क्रम में अनुमण्डल पदाधिकारी द्वारा ओपीडी व्यवस्था का जायजा लेते हुए मरीजों को समय पर एवं बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने पर विशेष बल दिया गया। उन्होंने चिकित्सकों एवं मेडिकल स्टॉफ की शिफ्टवार उपस्थिति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि सभी कर्मी निर्धारित…

Read More