मांडर/ चान्हो: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) की ओर से इण्टरमीडिएट परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया इस परीक्षा में मांडर और चान्हो प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न कॉलेज और प्लस टू स्कूल के बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वीर बुधु भगत इंटर कॉलेज का परिणाम शत प्रतिशत रहा।इस सत्र में छात्र कला और वाणिज्य संकाय में कॉलेज के छात्र छात्राओं ने परीक्षा में हिस्सा लिया था। कॉमर्स संकाय में कॉलेज के छात्र 415अंक 83/.अंक प्राप्त कर के प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं कला संकाय में कॉलेज की छात्रा दुलारी कुमारी 407अंक प्राप्त कर के प्रथम स्थान पर रही,कॉलेज के प्राचार्य मोहसिन खान ने सभी बच्चों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभाकामनाएं दीं। संत अन्ना इंटर कॉलेज मांडर मिशन के बच्चों ने भी इस वर्ष इंटर बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया। कॉलेज की छात्रा जहां आरा परवीन ने कल संकाय में 446 (89.2)प्रतिशतअंक प्राप्त कर के प्रथम स्थान हासिल किया। वाणिज्य संकाय में कॉलेज की छात्रा मुस्कान कुमारी ने 444(88.8) प्रतिशत अंक प्राप्त कर के प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं विज्ञान संकाय में कॉलेज के छात्र सूरज कुमार सिंह ने 440( 88)प्रतिशत अंक प्राप्त कर के प्रथम स्थान हासिल किया। कॉलेज की प्रचार्या सिस्टर मैरी बागे ने सभी बच्चों के शानदार प्रदर्शन पर उन्हें बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।
