Author: avnpost

रांची । झारखंड में सूचना आयुक्तों की नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है। राज्यपाल ने राज्य सरकार की ओर से भेजे गए चार सदस्यीय पैनल को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही वरिष्ठ पत्रकार अनुज कुमार सिन्हा, तनुज खत्री, अमूल्य नीरज खलखो और भाजपा नेता शिवपूजन पाठक के राज्य सूचना आयुक्त बनने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। राजभवन सचिवालय ने बुधवार को इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि राज्य सरकार ने इन चार नामों की अनुशंसा करते हुए प्रस्ताव राज्यपाल के अनुमोदन के लिए भेजा था। हालांकि प्रारंभिक स्तर पर राजभवन ने कुछ प्रक्रियागत आपत्तियां जताते हुए…

Read More

रांची । रांची जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) की ओर से चलाए जा रहे 90 दिवसीय विधिक जागरूकता अभियान के तहत बुधवार को बुढ़मू प्रखंड के बाड़े पंचायत में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों को उनके कानूनी अधिकारों, निःशुल्क विधिक सहायता तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। यह कार्यक्रम न्यायमूर्ति सह झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (झालसा) के कार्यपालक अध्यक्ष सुजीत नारायण प्रसाद के निर्देश, सदस्य सचिव कुमारी रंजना अस्थाना तथा रांची के न्यायायुक्त अनिल कुमार मिश्रा-1 के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में डालसा सचिव राकेश रौशन भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के…

Read More

रांची। झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के बैनर तले बुधवार को बड़ी संख्या में आंदोलनकारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर राजधानी रांची की सड़कों पर उतर आए। आंदोलनकारियों ने पहचान, सम्मान, पेंशन तथा अन्य लंबित मांगों के समाधान की मांग करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास की ओर कूच करने का प्रयास किया, लेकिन प्रशासन ने उन्हें मोहराबादी क्षेत्र में ही रोक दिया। प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन ने मुख्यमंत्री आवास और उसके आसपास के इलाकों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे। मोहराबादी मैदान से मुख्यमंत्री आवास तक जाने वाले प्रमुख मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया।…

Read More

राज्यसभा चुनाव : नामांकन के आखरी दिन तीन प्रत्यिशियों ने दाखील किया नामांकन रांची। झारखंड में दो सीटों के लिए राज्यसभा चुनाव के लिए आज तीन उम्मीदवारों ने अपना नॉमिनेशन फाइल किया. इंडिया गठबंधन की तरफ से बैजनाथ राम और प्रणव झा ने अपना नॉमिनेशन दाखिल किया. वहीं निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर परिमल नाथवानी ने भी अपना नामांकन भरा. एनडीए ने परिमल नाथवानी को अपना समर्थन दिया है.इन तीन नॉमिनेशन ने झारखंड राज्यसभा चुनाव को दिलचस्प बना दिया है, जिससे 18 जून को वोटिंग की संभावना बढ़ गई है. जमा किए गए नामांकन पत्र की स्क्रूटनी और नाम वापसी…

Read More

NIA की नाक के नीचे हर माह करोड़ों रुपयों की हो।रही अवैध उगाही टेरर फंडिंग की जांच कर रही NIA से कैसे बच निकल रहे हैं विस्थापित मंच के नेता ​ झारखंड के कोयला अंचलों से एक ऐसी सनसनीखेज सच्चाई सामने आई है जिसने पूरे पुलिस और प्रशासनिक अमले को हिलाकर रख दिया है। कोयला क्षेत्र के विस्थापितों के नाम पर टेरर फंडिंग का खूनी खेल चल रहा है. NIA टेरर फंडिंग की जांच कर रही है लेकिन NIA की नाक के नीचे अवैध उगाही का यह खेल चल रहा है. आखिर NIA की नजरें इन अलग अलग विस्थापित मंच…

Read More

रांची। राजधानी रांची सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में सोमवार को गर्मी और उमस से लोग परेशान रहे। राज्य के कुछ इलाकों में हुई बारिश के कारण राहत रही, लेकिन बाकी हिस्सों में प्रचंड गर्मी महसूस की गई। मौसम विभाग ने 11 जून को राज्य के उत्तर पूर्वी और इससे सटे मध्यवर्ती हिस्सों में बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना व्यक्त की है। साथ ही इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी भी चल सकती है। इसे लेकर मौसम विभाग की ओर से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। एक दो दिनों में…

Read More

रांची । रांची जिले के पिठोरिया थाना क्षेत्र में हुई फायरिंग की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपितों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 7.65 एमएम की देसी पिस्टल, एक जिंदा कारतूस और मोटरसाइकिल भी बरामद की है। पुलिस के अनुसार, यह घटना पुरानी रंजिश और एक हत्या मामले में गवाही को लेकर हुए विवाद का परिणाम है। ग्रामीण पुलिस अधीक्षक गौरव गोस्वामी ने सोमवार को आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि दो जून की शाम करीब छह बजे कोकदोरो निवासी फिरोज अंसारी ने पिठोरिया थाना में शिकायत दर्ज…

Read More

रांची। झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए सोमवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के प्रत्याशी और पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम ने नामांकन दाखिल कर दिया। साथ ही और कांग्रेस के प्रत्याशी प्रणव झा ने भी नामांकन दाखिल किया। बैद्यनाथ राम ने विधानसभा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कई अन्य मंत्रियों की मौजूदगी में विधानसभा सचिव रंजीत कुमार को अपना नामांकन पत्र सौंपा। झारखंड में राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन का सोमवार को अंतिम दिन है। राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। वहीं, दूसरी ओर से उद्योगपति और पूर्व राज्यसभा सांसद परिमल नाथवानी ने अपना…

Read More

रांची। झारखंड के अधिवक्ताओं को स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ उपलब्ध कराने की मांग को लेकर दायर जनहित याचिका पर सोमवार को झारखंड उच्च न्यायालय में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान राज्य सरकार ने अदालत को बताया कि अधिवक्ताओं के लिए स्वास्थ्य बीमा योजना लागू कर दी गई है और इस संबंध में सरकार द्वारा संकल्प (रेजोल्यूशन) भी जारी किया जा चुका है। सरकार के इस पक्ष को रिकॉर्ड पर लेते हुए उच्च न्यायालय ने कहा कि यदि उक्त संकल्प की गजट अधिसूचना अब तक प्रकाशित नहीं हुई है, तो उसे शीघ्र जारी किया जाए। मुख्य न्यायाधीश एम.एस. सोनक और…

Read More

Ranchi: जेसीआई रांची द्वारा ‘ वन टीम वन विजन’ और ‘लीड कनेक्ट इवॉल्व ’26’ के तहत नौवीं से बारहवीं कक्षा के छात्रों के लिए स्पीक टू लीड” (Speak to Lead) प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन जेसीआई कार्यालय में किया गया। इस विशेष सत्र को इस तरह डिजाइन किया गया है जिससे स्कूली छात्रों के वर्तमान और भविष्य को एक नई दिशा मिल सके: कार्यक्रम के दौरान छात्रों को मंच पर बोलने के डर (Stage Fear) से उबरने, प्रभावी पब्लिक स्पीकिंग की कला सीखने तथा आत्मविश्वास के साथ अपनी बात रखने के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई। प्रशिक्षकों ने बताया…

Read More