गांधीनगर। केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को गांधीनगर में स्टार्टअप कॉन्क्लेव-2025 का शुभारंभ करते हुए कहा कि यह कॉन्क्लेव प्रधानमंत्री नरेन्द्रभाई मोदी के माइंड टू मार्केट के विचार को साकार करने का मंच साबित होगा। प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में पिछले एक दशक में स्टार्टअप्स की संख्या में 380 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर के साथ आज भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम और डिजिटल इकोसिस्टम बन गया है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गांधीनगर के महात्मा मंदिर में आयोजित दो दिवसीय स्टार्टअप कॉन्क्लेव और एग्जिबिशन-2025 का आज मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की उपस्थिति…
Author: avnpost
वाशिंगटन। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने कहा कि भारत उनके देश के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने व्यापार के क्षेत्र में भारत के साथ चल रहे सहयोग का स्वागत किया। अमेरिका और भारत ने मिलकर एक स्वतंत्र और खुले इंडो-पैसिफिक क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए सहयोग जारी रखने पर सहमति जताई, जिसमें क्वाड के माध्यम से भी काम होगा। सोमवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात के बाद, रुबियो ने कहा कि अमेरिका के लिए भारत बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने व्यापार, रक्षा, ऊर्जा, दवाइयां, महत्वपूर्ण खनिज और अन्य द्विपक्षीय मुद्दों पर भारत सरकार के निरंतर सहयोग की सराहना की। यह बयान उस वक्त सामने आया है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाए और भारत को लेकर कई कठोर बयान दिए, लेकिन इसके बाद भी उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 75वें जन्मदिन पर बधाई दी। विदेश मंत्री जयशंकर के साथ रुबियो की मुलाकात महत्वपूर्ण थी, क्योंकि यह उनकी उस दिन की पहली आधिकारिक बैठक थी। रुबियो संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र के लिए आए विश्व नेताओं के साथ कई द्विपक्षीय बैठकें कर रहे हैं। जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में बताया कि बातचीत के दौरान द्विपक्षीय और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा हुई। प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में प्रगति के लिए निरंतर संवाद की आवश्यकता पर हम सहमत हुए। उन्होंने कहा कि वे संपर्क में रहेंगे। कॉन्फ्रेंस रूम में जाने से पहले, वे बाहर मौजूद मीडिया के सामने सौहार्दपूर्ण ढंग से आए, हाथ मिलाया, लेकिन सवालों के जवाब देने से मना कर दिया। बाद में, जयशंकर ने भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर से मुलाकात की।
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान अपनी फिल्म जवान के लिए अपना पहला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता. एक्टर को ये सम्मान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिला. सोशल मीडिया पर किंग खान की फर्स्ट फोटो सामने आ गई है. जिसमें वह पोज देते दिखाई दे रहे हैं. इसके अलावा जब किंग खान 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में पहुंचे थे, तो सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव संजय जाजू ने उनकी तारीफ में कई शब्द कहे. जिसमें उन्होंने कला जगत का बादशाह कहना शामिल है. संजय जाजू ने शाहरुख खान का सम्मान करते हुए कहा, “जिस व्यक्ति की मुस्कान बॉर्डर क्रॉस…
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत सैकड़ों बालिकाओं ने बनाए मनमोहक चित्र। आज दिनांक 23 09 2025 दिन मंगलवार को सामाजिक संस्था समर्पण चैरिटेबल ट्रस्ट कि ओर से नवरात्र के पावन अवसर पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा चलाए जा रहे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत आज बिरसा उच्च विद्यालय कांके में पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा 06 से कक्षा 10 से सैकड़ों बालिकाओं ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। बालिकाओं ने अपनी प्रतिभा से कई मनमोहक चित्र बनाकर के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया। इस अवसर पर…
चान्हो: चान्हो प्रखंड अंतर्गत सोंस,पंडरी, चटवल गांव में 15वीं वित्त आयोग के मद से निर्माण होने वाले सोलर आधारित जलमिनार,पीसीसी पथ निर्माण कार्य, नाली निर्माण, कार्य का जिला परिषद सदस्य आदिल अजीम के द्वारा विधिवत शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ग्रामीणों के द्वारा बहुत समय से शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जल मीनार निर्माण करवाने की मांग की जा रही थी। सोलर आधारित जलमीनार के निर्माण होने से ग्रामीणों की पेयजल आपूर्ति की समस्या का समाधान हो जाएगा। साथ ही पीसीसी पथ निर्माण होने से ग्रामीणों को आवागमन में काफ़ी सहूलियत…
Ranchi:केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ ने कहा प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने नवरात्रि के पावन अवसर पर नारी शक्ति को एक बड़ी सौगात दी है। केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 25 लाख नए एलपीजी गैस मुफ्त उपलब्ध कराने की घोषणा की है l रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ ने कहा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने गांव की गरीब माता एवं बहाने महिलाएं धुएँ से भरे चूल्हे पर खाना बनाने को मजबूर थीं, जिससे उन्हें गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता था। प्रधानमंत्री मोदी जी ने उज्ज्वला योजना के…
Ranchi: सेवा पर्व-2025 के राष्ट्रव्यापी उत्सवों के तहत ‘संसद चित्रकला प्रतियोगिता’ का आयोजन सरला बिरला पब्लिक स्कूल, राँची में किया गया। यह कार्यक्रम मुख्य अतिथि, माननीय डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा, राज्यसभा सांसद, झारखंड के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस आयोजन का उद्देश्य कला और सृजनशीलता के माध्यम से युवाओं में राष्ट्र-निर्माण की भावना जागृत करना था। ‘विकसित भारत’ थीम पर आधारित इस प्रतियोगिता ने विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर, विकसित और डिजिटल भारत की अपनी कल्पना को व्यक्त करने का मंच प्रदान किया। यह पहल माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विजन, वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण के अनुरूप आयोजित…
Ranchi: सरला बिरला विश्वविद्यालय में आज विवि के आठवें स्थापना दिवस की धूम रही। इस अवसर पर मुख्य कार्यक्रम परिसर के प्रेक्षागृह में आयोजित किया गया, जिसमें विश्वविद्यालय के शिक्षकों, शिक्षकेत्तर कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। इस अवसर पर सरला देवी बिरला और बसंत कुमार बिरला के चित्र पर पुष्पार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में अपने संबोधन में माननीय राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने बिरला परिवार की समृद्ध विरासत का उल्लेख करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान की चर्चा की। विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस का जिक्र करते हुए उन्होंने…
रांची। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम मंगलवार को राजधानी रांची में कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी कर रही है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार ईडी की टीम रांची के कांके स्थित कांके रिसॉर्ट, रातू रोड स्थित सुखदेव नगर और कडरू में अलग-अलग ठिकानों पर तलाशी कर रही है। उल्लेखनीय है कि जमीन घोटाला में मनी लॉन्ड्रिंग के मामलों की जांच कर रही ईडी की टीम ने 10 जुलाई 2024 को भी कांके प्रखंड से अंचल क्षेत्र में विवादित जमीन का सत्यापन किया था। टीम ने जिस जमीन का सत्यापन किया था, वह कांके के चामा मौजा में सीएनटी और सरकारी…
रांची। झारखंड के विभिन्न में 24 और 25 सितंबर को भारी वर्षा होने के आसार हैं। मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद में मंगलवार को इसकी जानकारी दी। अभिषेक आनंद ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जिसकी वजह से झारखंड के कई जिलों के अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने का अनुमान है। मौसम ने पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां के अलावा इन जिलों से सटे हुए मध्यवर्ती हिस्सों में भी भारी बारिश होने की चेतावनी दी है। इन जिलों…