Close Menu
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»राज्य»झारखंड»पुंदाग स्थित सेवाधाम में निराश्रितों और दिव्यांगजनों को कराया गया अन्नपूर्णा सेवा भोजन
झारखंड

पुंदाग स्थित सेवाधाम में निराश्रितों और दिव्यांगजनों को कराया गया अन्नपूर्णा सेवा भोजन

avnpostBy avnpostMay 15, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

रांची। प्रणामी ट्रस्ट द्वारा संचालित श्री कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवाधाम, पुंदाग में शुक्रवार को आश्रम में रह रहे निराश्रितों और दिव्यांगजनों के लिए अन्नपूर्णा सेवा भोजन का आयोजन किया गया। इस दौरान आश्रम में रहने वाले सभी जरूरतमंदों को सम्मानपूर्वक भोजन कराया गया।
कार्यक्रम में कमल साहू एवं उनके परिवार के सौजन्य से आश्रम के निराश्रितों को भोजन प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर आश्रम परिसर में सेवा और सहयोग का भाव देखने को मिला। ट्रस्ट से जुड़े सदस्यों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी भोजन वितरण कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाई।
आश्रम के प्रवक्ता संजय सर्राफ ने बताया कि एक मई से 15 मई तक लगातार 15 दिनों के दौरान सैकड़ों निराश्रितों को अन्नपूर्णा सेवा के तहत भोजन प्रसाद उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने कहा कि समाज के सहयोग से इस प्रकार के सेवा कार्य लगातार संचालित किए जा रहे हैं, जिससे जरूरतमंदों को राहत मिल रही है।
उन्होंने बताया कि इस अवसर पर आनंद जायसवाल, पप्पू कुमार, अनिष्क नारायण, गरिमा कुमारी, मुकेश जाजोदिया सहित कई लोगों के सहयोग से सभी निराश्रितों को भोजन कराया गया। इसके अलावा कई समाजसेवियों और दानदाताओं ने आश्रम में खाद्य सामग्री एवं दैनिक जरूरत की वस्तुएं भी उपलब्ध कराईं।
संजय सर्राफ ने कहा कि समाज के हर वर्ग को इस तरह के सेवा कार्यों में सहयोग और प्रोत्साहन देना चाहिए। उन्होंने कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है और जरूरतमंदों की सहायता करना समाज का नैतिक दायित्व है।
अन्नपूर्णा सेवा कार्यक्रम के दौरान ट्रस्ट के अध्यक्ष डुंगरमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, निर्मल जालान, मनोज कुमार चौधरी, निर्मल छावनिका, सज्जन पाड़िया सहित ट्रस्ट के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

कमजोर परिवारों के बच्चों को शिक्षा दिलाना ही लक्ष्य: डालसा

November 2, 2026

रिम्स में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता ‘पैलेस्ट्रा’ का शुभारंभ

November 2, 2026

ईडी अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी मामले में राज्य सरकार पर आठ हजार रुपये का जुर्माना

November 2, 2026

✤ अभी-अभी

कमजोर परिवारों के बच्चों को शिक्षा दिलाना ही लक्ष्य: डालसा

November 2, 2026

रिम्स में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता ‘पैलेस्ट्रा’ का शुभारंभ

November 2, 2026

ईडी अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी मामले में राज्य सरकार पर आठ हजार रुपये का जुर्माना

November 2, 2026

अपर बाजार के जालान रोड की दुकानों का लीज रद्द करने का आदेश हाई कोर्ट ने किया निरस्त

November 2, 2026

झारखंड में तापमान तीन से चार डिग्री चढ़ा, बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान की आशंका

November 1, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.