Close Menu
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»राज्य»झारखंड»पत्रकारों में रांची प्रेस क्लब मीडिया फुटबॉल कप का रोमांच, टीम राजमहल और बेतला फाइनल में पहुंचे
झारखंड

पत्रकारों में रांची प्रेस क्लब मीडिया फुटबॉल कप का रोमांच, टीम राजमहल और बेतला फाइनल में पहुंचे

avnpostBy avnpostSeptember 16, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

रांची: द रांची प्रेस क्लब द्वारा आयोजित सीसीएल मीडिया कप फुटबॉल टूर्नामेंट 2025 के सेमीफाइनल मुकाबले आज सीसीएल गांधीनगर के ग्राउंड में मंगलवार को खेला गया। रोमांचक मुकाबले में राजमहल और बेतला की टीमें फाइनल में पहुंच गई हैं। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 17 सितंबर को सुबह 9:30 बजे महात्मा गांधी क्रीड़ांगन (सीसीएल गांधीनगर) में खेला जाएगा। समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के राज्यपाल सन्तोष गंगवार मौजूद रहेगें।
मंगलवार को पहला सेमीफाइनल मैच राजमहल और दलमा के बीच खेला गया। यह मैच काफी कांटे का रहा, जिसमें राजमहल ने 1-0 से जीत हासिल की। मैच का एकमात्र गोल दलमा के एक खिलाड़ी के आत्मघाती गोल से हुआ, जिसने राजमहल को फाइनल में पहुंचा दिया। इस मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए राजमहल के मोनू कुमार को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
मैच में मुख्य अथिति के रूप में झारखंड पुलिस एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राहुल कुमार मुर्मू, बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता योगेंद्र प्रताप ने संयुक्त रूप से दिया।
दूसरा सेमीफाइनल बेतला और झुमरा के बीच खेला गया। इस मुकाबले में बेतला की टीम ने झूमरा को 1-0 से हराया। झुमरा की ओर से दूसरे हॉफ में नूतन तिर्की ने निर्णायक गोल दागकर अपनी टीम को जीत दिलाई, जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार कांग्रेस विधायक राजेश कच्छप, कांग्रेस नेत्री अनुपमा सिंह ने संयुक्त रूप से दिया।
सेमी फाइनल मैच में अतिथि के रूप में कांग्रेस विधायक राजेश कच्छप, कांग्रेस नेत्री अनुपमा सिंह, झारखंड पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल मुर्मू, अतिथियों के रूप में सीसीएल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी आलोक गुप्ता, बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता योगेंद्र प्रताप, डीएवी गांधीनगर के प्राचार्य पीके झा, पुलिस एसोसिएशन के संयुक्त सचिव सन्तोष कुमार महतो, महिला नेत्री परी पासवान, हाईकोर्ट की अधिवक्ता सोनाली भट्टाचार्य, समाजसेवी पिंकी यादव, रिंकी यादव, सीडब्ल्यूसी हजारीबाग की चेयरपर्सन रुपा कुमारी, एक्ट्रेस नमिता सिंह, रेखा पाठक, मारिआ सहाब मुख्य रूप से उपस्थित थे।
टूर्नामेंट को सफल बनाने में ‘द रांची प्रेस क्लब’ के अध्यक्ष सुरेंद्र लाल सोरेन, सचिव अमरकांत, संयुक्त सचिव रतन लाल, कोषाध्यक्ष कुबेर सिंह और कार्यकारिणी सदस्य आलोक सिन्हा, आरजे अरविंद, मोनू कुमार, चन्दन भट्टचार्य का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए डा. बिंदेश्वर बेक को मिला ‘कैटेलिस्ट ऑफ एजुकेशन एक्सीलेंस’ सम्मान

October 28, 2026

कांग्रेस भवन में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

October 28, 2026

पारस एचइसी हॉस्पिटल में ब्लड कैंसर से पीड़ित मरीज को मिली नई जिंदगी

October 28, 2026

✤ अभी-अभी

शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए डा. बिंदेश्वर बेक को मिला ‘कैटेलिस्ट ऑफ एजुकेशन एक्सीलेंस’ सम्मान

October 28, 2026

कांग्रेस भवन में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

October 28, 2026

पारस एचइसी हॉस्पिटल में ब्लड कैंसर से पीड़ित मरीज को मिली नई जिंदगी

October 28, 2026

विश्व स्ट्रोक दिवस पर भगवान महावीर मणिपाल हॉस्पिटल की अपील: स्ट्रोक के लक्षण पहचानें और समय पर इलाज कराएं

October 28, 2026

CCL की अशोका परियोजना में टेरर फंडिंग का काला खेल

October 27, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.