टीम आदित्य मल्होत्रा ने रामगढ़ चैंबर के सदस्यों के साथ की बैठक, मांगा समर्थन
रांची: झारखंड चैंबर के चुनाव को लेकर टीम आदित्य मल्होत्रा का जनसंपर्क अभियान जारी है। जनसंपर्क अभियान के तहत टीम आदित्य मल्होत्रा ने रामगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों एवं उप समितियों के सदस्यों के साथ बैठक की। अध्यक्ष पद के उम्मीदवार आदित्य मल्होत्रा ने अपने टीम के उम्मीदवारों का परिचय कराते हुए कहा कि झारखंड चैंबर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने अपनी प्राथमिकता को गिनाते हुए कहा कि उनकी टीम व्यापारियों की हर स्तर की चुनौतियों को समझती है। चुनाव जीतने के बाद उसका हर निर्णय सदस्य हित में पारदर्शिता और सहभागिता के साथ लिया जाएगा। उनकी टीम व्यापारियों और उद्योगपतियों की समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा समर्पित रहेगा। बैठक की अध्यक्षता रामगढ़ चैम्बर के अध्यक्ष मंजीत सहानी ने टीम आदित्य मल्होत्रा को सशक्त टीम बताया और कहा कि आदित्य मल्होत्रा के नेतृत्व में झारखंड चैंबर व्यापारियों और उद्योगों के हित में काम करेगा।
कार्यक्रम का संचालन एफजेसीसीआई सत्र 25-26 के निर्विरोध क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विनय कुमार अग्रवाल एवं धन्यवाद ज्ञापन चेंबर उपाध्यक्ष अमरेश गणक ने किया। मौके पर रामगढ़ चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के संस्थापक सदस्य बसंत हेतमसरिया,रामगढ़ चेंबर के पूर्व अध्यक्ष गोविंदा लाला अग्रवाल,प्रदीप कुमार सिंह,अधिवक्ता आनंद अग्रवाल, राजीव चतुर्वेदी, मनजी सिंह, जितेंद्र प्रसाद डब्लू, विनय कुमार अग्रवाल, भारतीय लघु उद्योग के प्रदेश अध्यक्ष विजय मेवाड़, एफसीसीआई के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अमित साहू रामगढ़ चैंबर्स ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज़ के सचिव मनोज चतुर्वेदी उर्फ़ मानु,उपाध्यक्ष अमरेश गणक,कोषाध्यक्ष दिनेश पोद्दार, सहसचिव इंदरपाल सिंह सैनी कार्यकारिणी सदस्य विनय कुमार सिंह, विवेक अग्रवाल, अभिजीत कुमार, मुरारी लाल अग्रवाल, अरुण बगड़िया, रंजय कुमार, बाबू,अशोक जैन, रमन मेहरा, बाल किशन जलान, जीवन जैन, प्रवीण राजगढ़िया, तेजिंदर सिंह सोनी समेत अन्य लोग मौजूद थे। वहीं, टीम की ओर से आदित्य मल्होत्रा, नवजोत अलंग रूबल, रोहित अग्रवाल, रोहित पोद्दार, मनीष सराफ, मुकेश अग्रवाल, डॉ. अभिषेक रामधीन, राम बांगड़, प्रवीण लोहिया, सुनील सरावगी, संजय अखौरी, अनिल अग्रवाल, अमित अग्रवाल, सीए जेपी शर्मा, पूजा ढाढा, आस्था किरण, निधि झुनझुनवाला, नवीन जैन, अनीश बुधिया, अमित किशोर अग्रवाल, साहित्य पवन समेत कई अन्य सदस्य भी शामिल थे। इसके अलावा टीम आदित्य मल्होत्रा ने गुरुवार को अग्रसेन भवन में रांची के विभिन्न सामाजिक एवं व्यवसायिक संगठनों के साथ बैठक की और अपना समर्थन देने का आशीर्वाद मांगा।
