Close Menu
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»बिजनेस»जियो IPO ने रचा इतिहास, पहली बार 1 करोड़ के पार पहुंचे आवेदन
बिजनेस

जियो IPO ने रचा इतिहास, पहली बार 1 करोड़ के पार पहुंचे आवेदन

avnpostBy avnpostOctober 23, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads
  •  आज आखिरी दिन, शाम 7 बजे तक खुली रहेगी बिडिंग
  •  Waaree Energies का 97.34 लाख आवेदनों का रिकॉर्ड  टूटा
  • ₹30,213 करोड़ का जियो IPO 6.89 गुना सब्सक्राइब, QIB कैटेगरी 14.38 गुना भरी

*मुंबई, 23 अक्टूबर, 2026:* देश के सबसे बड़े जियो IPO ने एक और इतिहास रच दिया है। भारतीय शेयर बाजार के इतिहास में पहली बार किसी IPO में आवेदनों की संख्या 1 करोड़ के पार पहुंच गई है। यह एक वर्ड रिकॉर्ड भी है। जियो प्लेटफॉर्म्स के ₹30,213 करोड़ के IPO ने यह रिकॉर्ड शुक्रवार को तीसरे और अंतिम दिन बनाया। शुक्रवार 12 बजे तक केआंकड़ों के मुताबिक, IPO में अब तक 1,00,15,118 आवेदन आ चुके हैं। निवेशकों के जबरदस्त उत्साह के बीच IPO कुल 6.89 गुना सब्सक्राइब हो चुका है। बड़े संस्थागत निवेशकों (QIB) की कैटेगरी 14.38 गुना भर गई है।

इससे पहले सबसे ज्यादा आवेदन पाने का रिकॉर्ड Waaree Energies के नाम था। अक्टूबर 2024 में उसके IPO को 97.34 लाख आवेदन मिले थे। जियो ने अब यह रिकॉर्ड तोड़ दिया है। जियो IPO में पहले दिन करीब 30.5 लाख आवेदन आए थे। दूसरे दिन के अंत तक यह संख्या 75 लाख पार कर गई और तीसरे दिन 1 करोड़ का ऐतिहासिक आंकड़ा भी पार हो गया।

जियो IPO में निवेशकों की मांग सभी प्रमुख कैटेगरी में मजबूत बनी हुई है। गैर-संस्थागत निवेशकों (NII) की कैटेगरी 9.38 गुना सब्सक्राइब हो चुकी है। रिटेल कैटेगरी 2.07 गुना, रिलायंस के कर्मचारियों का कोटा 2.48 गुना और शेयरहोल्डर कोटा 5.68 गुना भर चुका है। यानी सभी प्रमुख कैटेगरी पूरी तरह सब्सक्राइब हो चुकी हैं।

जियो IPO 21 अक्टूबर को खुला था। पहले दिन ही इसे 3.16 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था, जो दूसरे दिन बढ़कर 5.57 गुना पहुंच गया। शुक्रवार, 23 अक्टूबर को आवेदन का अंतिम दिन है। शाम 7 बजे तक बिडिंग खुली रहेगी। ऐसे में निवेशकों के पास अभी भी आवेदन करने का मौका है। IPO को मिल रही जबरदस्त प्रतिक्रिया के बीच अंतिम आंकड़े आने तक सब्सक्रिप्शन और आवेदनों की संख्या में और बढ़ोतरी हो सकती है।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

जेसीबी इंडिया ने रांची में शुरू की नई 3एस डीलरशिप, झारखंड में ग्राहकों तक पहुंच हुई और मजबूत

October 15, 2026

“मालिक क्यों नहीं?” – इस सवाल ने भारत में बचत करने का तरीका बदल दिया

October 14, 2026

वो गुजराती जिसने भारत को सिर्फ़ बचत करना ही नहीं, बल्कि मालिकाना हक पाना भी सिखाया

October 14, 2026

✤ अभी-अभी

शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए डा. बिंदेश्वर बेक को मिला ‘कैटेलिस्ट ऑफ एजुकेशन एक्सीलेंस’ सम्मान

October 28, 2026

कांग्रेस भवन में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

October 28, 2026

पारस एचइसी हॉस्पिटल में ब्लड कैंसर से पीड़ित मरीज को मिली नई जिंदगी

October 28, 2026

विश्व स्ट्रोक दिवस पर भगवान महावीर मणिपाल हॉस्पिटल की अपील: स्ट्रोक के लक्षण पहचानें और समय पर इलाज कराएं

October 28, 2026

CCL की अशोका परियोजना में टेरर फंडिंग का काला खेल

October 27, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.