दिनांक 22 से 26 अक्टूबर Novi Sad (सर्बिया) में आयोजित होने वाले U- 23 विश्व कुश्ती प्रतियोगिता के लिए,
झारखंड के उभरते हुए कुश्ती पहलवान अभिषेक कुमार भारतीय कुश्ती प्रशिक्षण शिविर के लिए लखनऊ,
उत्तर प्रदेश रवाना हो गए हैं।उक्त प्रशिक्षण शिविर भारतीय कुश्ती टीम के गठन हेतु आयोजित की जा रही हैं।
इस प्रशिक्षण शिविर में अभिषेक अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन करेंगे एवं भारतीय कुश्ती टीम में अपनी
जगह बनाने की पूरी कोशिश करेंग।
*झारखंड के लिए गर्व का क्षण*
अभिषेक कुमार की इस उपलब्धि से झारखंड के लिए गर्व का क्षण है। हमें उम्मीद है कि वे अपने
कुश्ती करियर में आगे भी सफलता प्राप्त करेंगे और झारखंड का नाम रोशन करेंगे।