नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान अपनी फिल्म जवान के लिए अपना पहला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता. एक्टर को ये सम्मान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिला. सोशल मीडिया पर किंग खान की फर्स्ट फोटो सामने आ गई है. जिसमें वह पोज देते दिखाई दे रहे हैं. इसके अलावा जब किंग खान 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में पहुंचे थे, तो सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव संजय जाजू ने उनकी तारीफ में कई शब्द कहे. जिसमें उन्होंने कला जगत का बादशाह कहना शामिल है. संजय जाजू ने शाहरुख खान का सम्मान करते हुए कहा, “जिस व्यक्ति की मुस्कान बॉर्डर क्रॉस करती है और जिसके डायलॉग हमारी सामूहिक शब्दावली का हिस्सा बन गए हैं, उन्हें अपना पहला पुरस्कार मिल रहा है.
