Close Menu
Avnpost
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»स्पोर्ट्स»आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप के आधिकारिक गीत ‘ब्रिंग इट होम’ का अनावरण
स्पोर्ट्स

आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप के आधिकारिक गीत ‘ब्रिंग इट होम’ का अनावरण

avnpostBy avnpostSeptember 19, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

दुबई। महिला क्रिकेट की ताकत, एकता और अटूट जज़्बे का जश्न मनाते हुए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने शुक्रवार को आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 का आधिकारिक गीत ‘ब्रिंग इट होम’ का अनावरण किया। इस गीत को भारत की मशहूर गायिका श्रेया घोषाल ने अपनी आवाज दी है।

इस अवसर पर श्रेया घोषाल ने कहा, “आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 के आधिकारिक गीत का हिस्सा बनकर मैं बेहद गर्व महसूस कर रही हूं। यह गीत महिला क्रिकेट की ताकत और एकता का उत्सव है। मुझे उम्मीद है कि यह प्रशंसकों को प्रेरित करेगा और उन्हें इस टूर्नामेंट की यादगार लम्हों से जोड़ देगा।”

यह ऊर्जावान धुन लय, मेलोडी और भावनाओं का संगम है, जो पूरी दुनिया के क्रिकेट प्रशंसकों को जोड़ने का प्रयास करती है। “तरिकिटा तरिकिटा तरिकिटा धॉम” और “धक-धक, वी ब्रिंग इट होम” जैसे आकर्षक बोल हर महिला क्रिकेटर के सपनों और जुनून को दर्शाते हैं। गीत के बोलों में समर्पण और एकता की भावना झलकती है। खास पंक्तियां – “पत्थर पिघलाना है, एक नया इतिहास बनाना है” खिलाड़ियों के संघर्ष और जज़्बे को सम्मान देती हैं। यह गाना स्पॉटिफाई, एप्पल म्यूजिक, अमेज़न म्यूजिक, जियोसावन, यूट्यूब म्यूजिक, इंस्टाग्राम और फेसबुक जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है।

आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 का आयोजन 30 सितंबर से 2 नवंबर तक होगा। मैच डीवाई पाटिल स्टेडियम (नवी मुंबई), एसीए स्टेडियम (गुवाहाटी), होल्कर स्टेडियम (इंदौर), एसीए-वीडीसीए स्टेडियम (विशाखापट्टनम) और आर प्रेमदासा स्टेडियम (कोलंबो, श्रीलंका) में खेले जाएंगे। टिकटों की बिक्री पहले ही शुरू हो चुकी है, जिसकी कीमतें मात्र ₹100 से शुरू हैं।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

फोटो जर्नलिस्टों के मैत्री क्रिकेट मैच में फॉक्स-11 की शानदार जीत,रूपेश नारायण बने ‘मैन ऑफ द मैच’

June 28, 2026

इमा कराटे खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जीते पाँच स्वर्ण सहित आठ पदक

June 26, 2026

ओलम्पिक दिवस पर खिलाडियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का सन्देश : खिलाडियों ने निकली रैली

June 23, 2026

✤ अभी-अभी

Chicken Road slot w kasynie online – funkcje specjalne

August 5, 2026

Пин Ап Казино Официальный сайт | Pin Up Casino играть онлайн – Вход, Зеркало

August 5, 2026

Пин Ап Казино Официальный сайт | Pin Up Casino играть онлайн – Вход, Зеркало

August 5, 2026

Пинко казино – Официальный сайт Pinco играть онлайн | Зеркало и вход

August 5, 2026

Mostbet AZ – bukmeker ve kazino Mostbet – Giriş rəsmi sayt

August 5, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.