Close Menu
Avnpost
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»स्पोर्ट्स»भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए तैयार, खेलेगी पांच मैचों की श्रृंखला
स्पोर्ट्स

भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए तैयार, खेलेगी पांच मैचों की श्रृंखला

avnpostBy avnpostSeptember 19, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

– कैनबरा के नेशनल हॉकी सेंटर में 26 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक होंगे मुकाबले

नई दिल्ली। भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए पूरी तरह तैयार है। टीम 26 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक कैनबरा के नेशनल हॉकी सेंटर में पांच मैचों की रोमांचक सीरीज़ खेलेगी। मुकाबले 26, 27, 29, 30 सितंबर और 2 अक्टूबर को खेले जाएंगे।

इस दौरान भारत अपने पहले तीन मैच ऑस्ट्रेलिया जूनियर महिला टीम के खिलाफ खेलेगा, जिसके बाद टीम स्थानीय क्लब कैनबरा चिल (जो ऑस्ट्रेलिया की हॉकी वन लीग में खेलता है) के खिलाफ दो मैचों में उतरेगी।

यह दौरा भारतीय टीम के लिए बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि यह दिसंबर में सैंटियागो (चिली) में होने वाले एफआईएच जूनियर महिला हॉकी विश्व कप 2025 की तैयारियों का हिस्सा है। इस दौरे को ‘आनंदना – द कोका-कोला इंडिया फाउंडेशन’ का समर्थन प्राप्त है, जिसकी मदद से भारतीय टीम को शीर्ष हॉकी खेलने वाले देशों में से एक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलने का अवसर मिला है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यह सीरीज़ भारतीय खिलाड़ियों को कठिन परिस्थितियों में खुद को परखने और बहुमूल्य अंतरराष्ट्रीय अनुभव हासिल करने का मौका देगी। खासतौर पर कई खिलाड़ियों के लिए यह पहला विदेशी दौरा होगा, जो उनके विकास और आत्मविश्वास के लिए अहम साबित होगा।

टीम के कोच तुषार खांडेकर ने दौरे को लेकर कहा,“हम इस अवसर के लिए आभारी हैं कि हमें ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम के खिलाफ खेलने का मौका मिल रहा है। यह सीरीज़ खिलाड़ियों को बहुमूल्य अनुभव देगी, हमें अपनी कमियों को पहचानने में मदद करेगी और विश्व कप से पहले टीम को बेहतर ढंग से तैयार करेगी। मैं ‘आनंदना – द कोका-कोला इंडिया फाउंडेशन’ का भी आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने इस महत्वपूर्ण दौरे को समर्थन दिया है। यह पहल जूनियर और जमीनी स्तर पर हॉकी को मजबूत करने में प्रेरणादायक साबित होगी।”

उन्होंने आगे कहा,“खिलाड़ी कैंप में कड़ी मेहनत कर रहे हैं और यह सीरीज़ अब तक की तैयारियों की असली परीक्षा होगी। हमारा ध्यान मैच टेम्परामेंट सुधारने, अलग-अलग परिस्थितियों में खेलने की क्षमता विकसित करने और दबाव में रणनीति लागू करने पर रहेगा। मुझे विश्वास है कि यह अनुभव विश्व कप से पहले टीम का आत्मविश्वास और तैयारी दोनों बढ़ाएगा।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

फोटो जर्नलिस्टों के मैत्री क्रिकेट मैच में फॉक्स-11 की शानदार जीत,रूपेश नारायण बने ‘मैन ऑफ द मैच’

June 28, 2026

इमा कराटे खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जीते पाँच स्वर्ण सहित आठ पदक

June 26, 2026

ओलम्पिक दिवस पर खिलाडियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का सन्देश : खिलाडियों ने निकली रैली

June 23, 2026

✤ अभी-अभी

झारखंड में आठ अगस्त तक भारी बारिश के आसार, किसानों में बढ़ी उम्मीद

August 4, 2026

ज्ञानशाला बच्चों में संस्कार और नैतिक मूल्यों का सशक्त माध्यम : बछराज बेताला

August 4, 2026

प्रेमचंद जयंती पर मेकॉन में हिंदी संगोष्ठी, विजेताओं को किया सम्मानित

August 4, 2026

Vaje Admiral Online : Opredelitev in opis funkcionalnosti igre na spletu.

August 4, 2026

रांची में आज निकलेगा चेहल्लुम का मातमी जुलूस

August 3, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.