90 दिवसीय विधिक जागरूकता कार्यक्रम के तहत डालसा का कांके प्रखण्ड के बाढू पंचायत के बरवाटोली गांव में विधिक जागरूकता कार्यक्रम।
रांची: माननीय न्यायमूर्ति-सह-कार्यपालक अध्यक्ष, झालसा श्री सुजीत नारायण प्रसाद के दिशा-निर्देश पर एवं माननीय सदस्य सचिव झालसा, कुमारी रंजना अस्थाना एवं माननीय न्यायायुक्त, रांची श्री अनिल कुमार मिश्रा-1 के मार्गदर्शन में तथा डालसा सचिव श्री राकेश रौशन की मौजुदगी में 90 दिवसीय विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन होना सुनिश्चित हुआ है। इसी आलोक में आज दिनांक 16.06.2026 को कांके प्रखण्ड के बाढ़ू पंचायत के बरवाटोली गांव में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सदस्य एलएडीसी स्वीकृति विनाया, विधि के छात्र-छात्राओं में यष्फीन फातिमा, पुनम कुमारी, दीपिका कुमारी, शांति तारा खलखो, संजना रानी मिंज, स्मृति स्नेहा, प्रभात कुमार यादव, पीएलवी भानु देवी, बबिता कुमारी, मालती देवी, देवन्ती कुमारी, दीपेन्द्र कुमार, अमित बड़ाईक समेत अन्य लोग उपस्थित थे।
एलएडीसी सदस्य सुश्री स्वीकृति विनाया ने आज आयोजित किये जा रहे विधिक जागरूकता कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को माननीय झालसा द्वारा संचालित योजना ‘चेतना’ के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा शुरू किया गया प्रोजेक्ट चेतना एक बेहद महत्वपूर्ण सामाजिक और कानूनी अभियान है। यह प्रोजेक्ट मुख्य रूप से नशीली दवाओं के दुरुपयोग, शराब और हंडिया (नशीले पेय पदार्थ) के सेवन की लत को पूरी तरह से समाप्त करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रोजेक्ट चेतना का मुख्य उद्देश्य राज्य में नशीले पदार्थों, शराब और पारंपरिक नशीले पेय (जैसे हंडिया) के बढ़ते प्रभाव और लत को जड़ से खत्म करना है। नशे के आदी हो चुके लोगों की पहचान करना और उन्हें वापस समाज की मुख्यधारा में लाने के लिए चिकित्सा और काउंसिलिंग सहायता प्रदान करना है। जमीनी स्तर पर लोगों, विशेषकर युवाओं और स्लम क्षेत्रों में रहने वाले बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति सचेत करना भी योजना चेतना के अंतर्गत ही आता है।
यह भी ज्ञात हो कि डालसा के पीएलवी भानु देवी ने लोक अदालत और मध्यस्थता पर प्रकाश डाली, वहीं बबिता कुमारी ने प्रधानमंत्री आवास योजना और वृद्धा पेंषन तथा विधवा पेंशन के बारे में लोगों को जानकारी दी। पीएलवी मालती देवी और देवंती कुमारी ने आगामी 12 सितम्बर को आयोजित होनेवाली राष्ट्रीय लोक अदालत की जानकारी दी। अंत में डालसा के पीएलवी के द्वारा पम्पलेट और लिफलेट का वितरण भी किया गया।
