Close Menu
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»राज्य»झारखंड»राज्यसभा चुनाव में परिमल नाथवानी की जीत तय, झारखंड के विकास को मिलेगा बल : बीरेंद्र प्रधान
झारखंड

राज्यसभा चुनाव में परिमल नाथवानी की जीत तय, झारखंड के विकास को मिलेगा बल : बीरेंद्र प्रधान

avnpostBy avnpostJune 15, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

रांची। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बीरेंद्र प्रधान ने दावा किया है कि झारखंड से होने वाले राज्यसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी की जीत लगभग तय है। उन्होंने कहा कि राजग पूरी मजबूती के साथ चुनाव मैदान में है और सभी सहयोगी दल नाथवानी के समर्थन में एकजुट हैं। सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में प्रधान ने बताया कि राज्यसभा चुनाव को लेकर राजग नेताओं की महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसमें 18 जून को होने वाले मतदान के लिए रणनीति तैयार की गई। गठबंधन के सभी घटक दल आपसी समन्वय के साथ चुनावी तैयारियों में जुटे हुए हैं।
प्रधान ने कहा कि परिमल नाथवानी वर्ष 2008 और 2014 में भी झारखंड से राज्यसभा सदस्य रह चुके हैं। उन्होंने नाथवानी के कार्यकाल को उल्लेखनीय बताते हुए कहा कि उन्होंने झारखंड में उद्योग, खेल, सामाजिक विकास और जनहित से जुड़े कई क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनके अनुसार, नाथवानी के दोबारा राज्यसभा पहुंचने से राज्य के विकास को नई गति मिलेगी और झारखंड के मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर अधिक प्रभावी ढंग से उठाया जा सकेगा। लोजपा नेता ने कहा कि नाथवानी की जीत विकास की राजनीति को मजबूत करेगी और तुष्टिकरण की राजनीति को झटका देगी। उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता विकास, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता देती है तथा राजग इन्हीं मुद्दों पर काम कर रहा है।
बीरेंद्र प्रधान ने स्पष्ट किया कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के विधायक जनार्दन पासवान राज्यसभा चुनाव में परिमल नाथवानी के पक्ष में मतदान करेंगे। यह समर्थन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में चल रहे विकास और सुशासन के एजेंडे को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। प्रधान ने प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि इस दौरान देश ने विकास, बुनियादी ढांचे, डिजिटल तकनीक, आर्थिक प्रगति और वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि आज विश्व मंच पर भारत की स्थिति पहले की तुलना में अधिक मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) और भाजपा के संबंध लंबे समय से मजबूत रहे हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान वर्ष 2014 से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व का समर्थन करते रहे हैं। उन्होंने बताया कि 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले दोनों दलों के बीच गठबंधन हुआ था और तब से दोनों पार्टियां मिलकर चुनाव लड़ती रही हैं।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

सीएम एक्सीलेंस जिला स्कूल में सड़क सुरक्षा जागरूकता सेमिनार एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का सफल आयोजन

October 30, 2026

स्कूल भवन तोड़ने की मांग वाली एचईसी की अपील खारिज, उच्च न्यायालय ने नहीं माना आर्थिक बदहाली का हवाला

October 30, 2026

हत्याकांड से सनसनी: किसान की गोली मारकर हत्या!! आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

October 30, 2026

✤ अभी-अभी

सीएम एक्सीलेंस जिला स्कूल में सड़क सुरक्षा जागरूकता सेमिनार एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का सफल आयोजन

October 30, 2026

स्कूल भवन तोड़ने की मांग वाली एचईसी की अपील खारिज, उच्च न्यायालय ने नहीं माना आर्थिक बदहाली का हवाला

October 30, 2026

हत्याकांड से सनसनी: किसान की गोली मारकर हत्या!! आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

October 30, 2026

शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए डा. बिंदेश्वर बेक को मिला ‘कैटेलिस्ट ऑफ एजुकेशन एक्सीलेंस’ सम्मान

October 28, 2026

कांग्रेस भवन में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

October 28, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.