Close Menu
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»राज्य»झारखंड»सरला बिरला विश्वविद्यालय और जोहो कॉर्पोरेशन के बीच एमओयू, उद्योगोन्मुखी शिक्षा एवं डिजिटल कौशल विकास को मिलेगा बढ़ावा
झारखंड

सरला बिरला विश्वविद्यालय और जोहो कॉर्पोरेशन के बीच एमओयू, उद्योगोन्मुखी शिक्षा एवं डिजिटल कौशल विकास को मिलेगा बढ़ावा

avnpostBy avnpostJune 15, 2026Updated:June 15, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

Ranchi: सरला बिरला विश्वविद्यालय ने जोहो कॉर्पोरेशन के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किया है। करार का उद्देश्य उद्योग-जगत और अकादमिक संस्थानों के बीच सहयोग को सुदृढ़ करना तथा विद्यार्थियों के लिए प्रौद्योगिकी-सक्षम शिक्षण को बढ़ावा देना है। एमओयू हस्ताक्षर समारोह के उपरांत जोहो कॉर्पोरेशन के वाइस प्रेसिडेंट (ग्लोबल एलायंसेस) श्री के. पी. नारायणन द्वारा “लर्निंग टू लर्न” विषय पर एक विशेषज्ञ व्याख्यान भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के माननीय महानिदेशक प्रो. गोपाल पाठक, माननीय कुलपति प्रो. सी. जगनाथन तथा कुलसचिव प्रो. एस. बी. डांडिन, विवि के सभी संकायाध्यक्ष, वाणिज्य एवं व्यवसाय प्रबंधन विभाग के शिक्षकगण अधिकारी उपस्थित थे। विशिष्ट अतिथियों में रापगुरु के निदेशक सीए राकेश सिंह भी शामिल रहे।
करार एमओयू जोहो कॉर्पोरेशन की “जोहो एडुकनेक्ट” पहल के अंतर्गत हुआ , जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों को उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप डिजिटल एवं एंटरप्राइज एप्लिकेशन संबंधी कौशल प्रदान करना है। इस साझेदारी के माध्यम से सरला बिरला विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को जोहो बुक्स पर प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। यह एक अग्रणी क्लाउड-आधारित अकाउंटिंग एवं बिजनेस मैनेजमेंट सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म है। यह सहयोग विद्यार्थियों को आधुनिक व्यावसायिक तकनीकों का व्यावहारिक अनुभव प्रदान कर अकादमिक शिक्षा और उद्योग की अपेक्षाओं के बीच की दूरी को कम करने में सहायक होगा। साथ ही, जोहो विशेषज्ञों एवं प्रमाणित प्रशिक्षकों द्वारा आनेवाले दिनों में विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों का संचालन भी किया जाएगा।
इस पहल के अंतर्गत विद्यार्थियों को जोहो बुक्स के स्टूडेंट एडिशन की निःशुल्क सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे वे क्लाउड-आधारित अकाउंटिंग और व्यावसायिक अनुप्रयोगों में व्यावहारिक दक्षता विकसित कर सकेंगे। कार्यक्रम में मूल्यांकन एवं प्रमाणन (सर्टिफिकेशन) की व्यवस्था भी होगी, जिससे विद्यार्थी अपने कौशल को प्रमाणित कर सकेंगे, रोजगार की संभावनाओं को बढ़ा सकेंगे तथा लेखांकन, वित्त, उद्यमिता एवं व्यवसाय प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में करियर के लिए बेहतर रूप से तैयार हो सकेंगे। यह साझेदारी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के बीच नवाचार, डिजिटल परिवर्तन और सतत सीखने की संस्कृति को भी प्रोत्साहित करेगी।
अपने संबोधन में श्री के. पी. नारायणन ने आज के तेजी से बदलते व्यावसायिक और तकनीकी परिवेश में आजीवन सीखने, अनुकूलनशीलता तथा कौशल विकास के महत्व पर प्रकाश डाला। “लर्निंग टू लर्न” विषय पर अपने विचार साझा करते हुए उन्होंने विद्यार्थियों को जिज्ञासु बने रहने, परिवर्तन को अपनाने तथा निरंतर अपने ज्ञान और कौशल को अद्यतन करने के लिए प्रेरित किया, ताकि वे पेशेवर दुनिया में प्रतिस्पर्धी बने रह सकें। सरला बिरला विश्वविद्यालय और जोहो कॉर्पोरेशन के बीच यह सहयोग उद्योग-सम्मिलित शिक्षा प्रदान करने, विद्यार्थियों की व्यावसायिक दक्षताओं को सुदृढ़ करने तथा डिजिटल अर्थव्यवस्था की आवश्यकताओं के अनुरूप शिक्षण के अवसर उपलब्ध करवाने में सहायक होगा। एसबीयू के माननीय प्रतिकुलाधिपति श्री बिजय कुमार दलान, माननीय राज्यसभा सांसद सह निदेशक प्लानिंग एंड डेवलपमेंट डॉ प्रदीप कुमार वर्मा ने एमओयू पर हस्ताक्षर होने पर हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामना संदेश प्रेषित किया है।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

सीएम एक्सीलेंस जिला स्कूल में सड़क सुरक्षा जागरूकता सेमिनार एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का सफल आयोजन

October 30, 2026

स्कूल भवन तोड़ने की मांग वाली एचईसी की अपील खारिज, उच्च न्यायालय ने नहीं माना आर्थिक बदहाली का हवाला

October 30, 2026

हत्याकांड से सनसनी: किसान की गोली मारकर हत्या!! आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

October 30, 2026

✤ अभी-अभी

सीएम एक्सीलेंस जिला स्कूल में सड़क सुरक्षा जागरूकता सेमिनार एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का सफल आयोजन

October 30, 2026

स्कूल भवन तोड़ने की मांग वाली एचईसी की अपील खारिज, उच्च न्यायालय ने नहीं माना आर्थिक बदहाली का हवाला

October 30, 2026

हत्याकांड से सनसनी: किसान की गोली मारकर हत्या!! आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

October 30, 2026

शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए डा. बिंदेश्वर बेक को मिला ‘कैटेलिस्ट ऑफ एजुकेशन एक्सीलेंस’ सम्मान

October 28, 2026

कांग्रेस भवन में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

October 28, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.