चान्हो : आगामी मोहर्रम के त्योहार की तैयारियों को मद्देनजर रखते हुए सेंट्रल मोहर्रम कमेटी चान्हो की अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कमेटी के सदर जुल्फान अंसारी के द्वारा किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी आगामी 28 जून को चान्हो बाजार टांड़ परिसर में मोहर्रम मेले का आयोजन किया जाएगा। इस मोहर्रम मेले में मांडर, चान्हो, कुड़ु, लोहरदगा के अखाड़ेधारी सम्मिलित होंगे। इस अवसर पर मेले के आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, अखाड़े के स्वागत, को लेकर आपस में समीक्षा की गई। कमिटी के सदस्यों ने प्रखंड क्षेत्र के लोगों से आग्रह किया कि इस मेले के सफल आयोजन में पूरे सहयोग करेंगे। मौके पर जिला परिषद सदस्य आदिल अजीम, मो. मुजिबुल्ला, मो ग्यास, तारिक अनवर, हफ़ीजुल अंसारी, नूरहसन अंसारी, सज्जाद अंसारी, इरशाद खान, मुख्तार अंसारी, के अलावे अन्य मौजूद रहे।
