रांची: माननीय न्यायमूर्ति-सह-कार्यपालक अध्यक्ष, झालसा श्री सुजीत नारायण प्रसाद के दिशा-निर्देश पर एवं माननीय सदस्य सचिव झालसा, कुमारी रंजना अस्थाना एवं माननीय न्यायायुक्त, रांची श्री अनिल कुमार मिश्रा-1 के मार्गदर्शन में तथा डालसा सचिव श्री राकेश रौशन की मौजुदगी में 90 दिवसीय विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन होना सुनिश्चित हुआ है। इसी आलोक में आज दिनांक 13.06.2026 को ईटकी प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत मोरो ग्राम में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एलएडीसी मेम्ब्र, श्री वीरेन्द्र प्रताप, पीएलवी पीएलवी शंकर साहू, अजय कुमार गोप, सोनू कुमार साहू, मासूम राजा, राकेश कुमार मिश्रा, पायल कुमारी, गणेश कुमार, चालक राजा वर्मा समेत अन्य लोग उपस्थित थे।
श्री वीरेन्द्र प्रताप ने माननीय झालसा द्वारा संचालिय योजना शिशु एवं डाॅन पर लोगों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि अनाथ बच्चों की मदद करना ही शिषु योजना का उद्देश्य है। कोरोना महामारी के दौरान जिन बच्चों ने अपने माता-पिता दोनों को या घर के कमाऊ सदस्य को खो दिया था, उन्हें सहारा देना है। ऐसे संकटग्रस्त बच्चों को वित्तीय, सामाजिक और कानूनी सहायता देकर उनके मौलिक अधिकारों की रक्षा करना। अनाथ बच्चों को माता-पिता के न रहने पर बच्चों को बाल श्रम, बाल तस्करी या किसी भी तरह के शोषण की दलदल में फंसने से बचाना ही उद्देश्य है। पीएलवी गणेश कुमार ने डाॅन योजना पर संक्षेप में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अभिभावक अपने बच्चों को नशा से दूर रखें। जागरूकता के माध्यम से नशामुक्त समाज बनाना ही उद्देश्य है। इसके अलावा डालसा के कार्यरत पीएलवी ने बाल विवाह, बाल श्रम, विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन एवं राज्य सरकार द्वारा चलाये जा रहे लाभकारी योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी। नालसा टाॅल फ्री नम्बर – 1510 पर किया गया फोकस।
यह भी ज्ञात हो कि डालसा के कार्यरत पीएलवी ने आगामी 12 सितम्बर को आयोजित होनेवाली राष्ट्रीय लोक अदालत की भी जानकारी दी। अंत में डालसा के कार्यरत पीएलवी के द्वारा पम्पलेट व लिफलेट का वितरण भी किया गया।
