रांची: बजाज इलेक्ट्रिकल्स के अधिकृत विक्रेता शक्ति डिस्ट्रीब्यूटर ने राजधानी रांची के एक स्थानीय होटल में “रिटेलर मीट 2026” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन बजाज इलेक्ट्रिकल्स के वायर डिवीजन के सहयोग से किया गया, जिसमें कंपनी ने बजाज सिक्योरा वायर्स, स्विच गियर और लाइटिंग की नई रेंज लॉन्च की। रिटेलर मीट में रांची और आसपास के क्षेत्रों से 200 से अधिक डीलरों ने भाग लिया। कार्यक्रम में शक्ति डिस्ट्रीब्यूटर के संचालक मुकेश अग्रवाल, बजाज के जोनल हेड संजय दत्ता, स्टेट हेड मोहम्मद शाहजहां, टीएसएम अंकुर झा समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान बजाज के ग्रीन वायर की पूरी रेंज लॉन्च की गई, जिसमें एफआर (फ्लेम रेटरडेंट), एचआर-एफआर (हीट रेसिस्टेंट फ्लेम रेटरडेंट) और एफआर-एलएसएच (फ्लेम रेटरडेंट लो स्मोक हेलोजन) वायर शामिल हैं। कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि ये वायर आधुनिक सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं। बजाज सिक्योरा वायर की खासियत इसकी उच्च गुणवत्ता वाली कॉपर कंडक्टिविटी, बेहतर इंसुलेशन और आग से सुरक्षा देने वाली तकनीक है। एफआर वायर आग लगने की स्थिति में फ्लेम को तेजी से फैलने से रोकता है, जबकि एचआर-एफआर वायर अधिक तापमान में भी सुरक्षित और टिकाऊ प्रदर्शन देता है। वहीं एफआर-एलएसएच वायर आग लगने की स्थिति में कम धुआं और कम विषैली गैस उत्सर्जित करता है, जिससे घरों, ऑफिस और व्यावसायिक भवनों में सुरक्षा और बढ़ जाती है। डीलरों ने बजाज सिक्योरा वायर की गुणवत्ता, सुरक्षा फीचर्स और आधुनिक तकनीक की सराहना करते हुए बड़ी संख्या में बुकिंग कराई। रिटेलर मीट में करीब 75 लाख रुपये के वायर, 25 लाख रुपये के स्विच गियर और 30 लाख रुपये की लाइटिंग उत्पादों की बुकिंग हुई। कंपनी के अनुसार, इस शानदार प्रतिक्रिया के साथ बजाज इलेक्ट्रिकल्स ने पैन इंडिया स्तर पर करोड़ों रुपये की बुकिंग का नया रिकॉर्ड बनाया है। इस अवसर पर मुकेश अग्रवाल ने कहा कि बजाज इलेक्ट्रिकल्स के वायर उत्पाद बाजार में नई क्रांति लेकर आए हैं। कंपनी तेजी से अपने मार्केट शेयर को मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ रही है और ग्राहकों को सुरक्षित, टिकाऊ एवं उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
