वैश्विक मंच पर भारत की ‘सॉफ्ट पावर’ को लेकर रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन ने रखे अहम विचार
न्यूयॉर्क : न्यूयॉर्क में ‘टाइम 100’ समिट का आयोजन बड़े ही भव्य तरीके से हुआ। इस आयोजन में रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अम्बानी सम्मिलित हुईं। टाइम मैगजीन की सीईओ जेसिका सिबली के साथ लीडरशिप लेंस सत्र में उन्होंने हिस्सा लिया। इस अवसर पर नीता अम्बानी ने वैश्विक मंच पर भारत का विजन पेश किया।आयोजित सत्र में चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि दुनिया को हार्ड नहीं, सॉफ्ट पावर की जरूरत है और भारत इसी का प्रतिनिधित्व करता है।
परिचर्चा के दौरान नीता अम्बानी ने वैश्विक परिदृश्य में भारत की बढ़ती भूमिका पर जोर देते हुए कहा, “भारत का समय आ गया है।”
इस सत्र में उन्होंने भारत की सांस्कृतिक, सामाजिक और वैचारिक ताकत को वैश्विक स्तर पर एक महत्त्वपूर्ण शक्ति के रूप में रेखांकित किया। इस दौरान उन्होंने विजन, विरासत और नेतृत्व पर अपने विचार साझा किये। नीता अम्बानी ने अधिकार के बजाय करुणा और सहज ज्ञान के साथ नेतृत्व करने पर जोर दिया। ग्लोबल स्टेज पर उन्होंने भारत की सॉफ्ट पावर के बढ़ते महत्त्व के बारे में बात की।
