Close Menu
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»स्पोर्ट्स»आईपीएल 2026: सनराइजर्स हैदराबाद ने डेविड पेन की जगह जेराल्ड कोएट्जी को टीम में शामिल किया
स्पोर्ट्स

आईपीएल 2026: सनराइजर्स हैदराबाद ने डेविड पेन की जगह जेराल्ड कोएट्जी को टीम में शामिल किया

avnpostBy avnpostApril 18, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

नई दिल्ली।इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद ने चोटिल डेविड पेन के स्थान पर दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज जेराल्ड कोएट्जी को टीम में शामिल किया है। पेन इस सीजन में दो मैच खेलने के बाद टखने की चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।

25 वर्षीय जेराल्ड कोएट्जी इस साल की नीलामी में अनसोल्ड रहे थे, लेकिन अब उन्हें 2 करोड़ रुपये में सनराइजर्स हैदराबाद ने अपनी टीम में जोड़ा है। कोएट्जी इससे पहले आईपीएल में मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के लिए खेल चुके हैं, जहां उन्होंने 14 मैचों में 15 विकेट हासिल किए हैं।

कोएट्जी हाल ही में टी20 विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका की टीम का हिस्सा थे, हालांकि उन्हें कोई मैच खेलने का मौका नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज में हिस्सा लिया था।

इस बीच, सनराइजर्स हैदराबाद को एक और बड़ी मजबूती कप्तान पैट कमिंस के टीम से जुड़ने से मिली है। कमिंस 17 अप्रैल को टीम के साथ जुड़े और 25 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले के लिए उपलब्ध रहेंगे।

फिलहाल सनराइजर्स हैदराबाद अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है और आज (18 अप्रैल) चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अपना अगला मुकाबला खेलेगी।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

खेलो इंडिया अस्मिता ट्रैक साइकिलिंग स्टेट लीग का समापन!

September 13, 2026

फोटो जर्नलिस्टों के मैत्री क्रिकेट मैच में फॉक्स-11 की शानदार जीत,रूपेश नारायण बने ‘मैन ऑफ द मैच’

June 28, 2026

इमा कराटे खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जीते पाँच स्वर्ण सहित आठ पदक

June 26, 2026

✤ अभी-अभी

शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए डा. बिंदेश्वर बेक को मिला ‘कैटेलिस्ट ऑफ एजुकेशन एक्सीलेंस’ सम्मान

October 28, 2026

कांग्रेस भवन में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

October 28, 2026

पारस एचइसी हॉस्पिटल में ब्लड कैंसर से पीड़ित मरीज को मिली नई जिंदगी

October 28, 2026

विश्व स्ट्रोक दिवस पर भगवान महावीर मणिपाल हॉस्पिटल की अपील: स्ट्रोक के लक्षण पहचानें और समय पर इलाज कराएं

October 28, 2026

CCL की अशोका परियोजना में टेरर फंडिंग का काला खेल

October 27, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.