Close Menu
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»राज्य»झारखंड»हार के डर से बौखलाई भाजपा का ‘बिस्किट मॉडल’ उजागर, चुनाव आयोग करें सख्त करवाई : कांग्रेस
झारखंड

हार के डर से बौखलाई भाजपा का ‘बिस्किट मॉडल’ उजागर, चुनाव आयोग करें सख्त करवाई : कांग्रेस

Super_UserBy Super_UserFebruary 16, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

Ranchi: रांची नगर निगम चुनाव 2026 के बीच भाजपा पर चुनावी प्रलोभन और आदर्श आचार संहिता उल्लंघन को लेकर कांग्रेस पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को राज्य निर्वाचन आयोग पहुंचा और विस्तृत ज्ञापन सौंपते हुए तत्काल और कड़ी कार्रवाई की मांग की। कांग्रेस पार्टी ने कहा कि भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी, जिसका चुनाव चिह्न “बिस्किट छाप” है, के समर्थन में बाजार में विशेष पैकेजिंग वाले बिस्किट वितरित किए जा रहे हैं। इन पैकेटों पर प्रत्याशी की तस्वीर के साथ छपी हुई है साथ ही बिस्किट की पैकेट जँहा पैक हो रही थी वंहा प्रधानमंत्री मोदी जी का फ्लैक्स लगा हुआ था जो भाजपा समर्थित प्रत्याशी की हार की बौखलाहट दिखाती है।
भाजपा को जनता पर और अपने झारखण्ड के नेताओं पर भरोसा नहीं रहा गया है इसलिए अब मोदी जी के चेहरे का सहारा लेना पड़ रहा है, यह दिखाती है की झारखण्ड भाजपा के नेता और समर्थित प्रत्याशी हार के डर से इस तरह के लोक लुभावन हथकंडे अपनाने लगी है।
कांग्रेस पार्टी का कहना है कि चुनाव अवधि में खाद्य सामग्री के पैकेट पर फोटो लगाकर वितरण करना मतदाताओं को प्रभावित करने का सुनियोजित प्रयास है, जो आदर्श आचार संहिता का खुला उल्लंघन है। और भी गंभीर बात यह है की कि इस पैकेजिंग और वितरण का वीडियो भाजपा के एक प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के आधिकारिक फेसबुक प्रोफाइल से साझा किया गया है। कांग्रेस ने इसे प्रमाण के रूप में आयोग को सौंपते हुए कहा कि इससे स्पष्ट है कि यह गतिविधि संगठित और योजनाबद्ध तरीके से की जा रही है। कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र में चुनाव निष्पक्ष और पारदर्शी होना चाहिए। यदि भाजपा से जुड़े लोग खुलेआम पैकेट के माध्यम से प्रचार करेंगे और बड़े नेताओं की तस्वीरों का इस्तेमाल कर मतदाताओं को प्रभावित करेंगे, तो यह लोकतांत्रिक मूल्यों के साथ खिलवाड़ है।
प्रतिनिधिमंडल ने आयोग से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि चुनाव प्रक्रिया की मर्यादा और विश्वसनीयता बनी रहे। राज्य निर्वाचन आयोग से मिलने वाले प्रतिनिधिमण्डल में मुख्य रूप से राकेश सिन्हा, सतीश पाल मुजनी, सोनाल शांति, ऋषीकेश सिंह, जगदीश साहू, गजेंद्र सिंह, केदार पासवान, अमृत सिंह, वेद प्रकाश तिवारी।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

सीएम एक्सीलेंस जिला स्कूल में सड़क सुरक्षा जागरूकता सेमिनार एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का सफल आयोजन

October 30, 2026

स्कूल भवन तोड़ने की मांग वाली एचईसी की अपील खारिज, उच्च न्यायालय ने नहीं माना आर्थिक बदहाली का हवाला

October 30, 2026

हत्याकांड से सनसनी: किसान की गोली मारकर हत्या!! आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

October 30, 2026

✤ अभी-अभी

सीएम एक्सीलेंस जिला स्कूल में सड़क सुरक्षा जागरूकता सेमिनार एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का सफल आयोजन

October 30, 2026

स्कूल भवन तोड़ने की मांग वाली एचईसी की अपील खारिज, उच्च न्यायालय ने नहीं माना आर्थिक बदहाली का हवाला

October 30, 2026

हत्याकांड से सनसनी: किसान की गोली मारकर हत्या!! आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

October 30, 2026

शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए डा. बिंदेश्वर बेक को मिला ‘कैटेलिस्ट ऑफ एजुकेशन एक्सीलेंस’ सम्मान

October 28, 2026

कांग्रेस भवन में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

October 28, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.