Close Menu
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»राज्य»झारखंड»रांची में फ्लोरेंस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स का 22वां लैंप लाइटिंग एवं कैपिंग सेरेमनी संपन्न
झारखंड

रांची में फ्लोरेंस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स का 22वां लैंप लाइटिंग एवं कैपिंग सेरेमनी संपन्न

Super_UserBy Super_UserFebruary 14, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

रांची। फ्लोरेंस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स की ओर से शनिवार को रांची के इरबा में 22वें लैंप लाइटिंग एवं कैपिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य की कृषिए पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। इस अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि संस्थान अपने संस्थापक हाजी अहसान अंसारी के सिद्धांतों पर चलते हुए गुणवत्ता और अनुशासन से कभी समझौता नहीं करता है। उन्होंने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी शिक्षा के उच्च स्तर को बनाए रखना संस्थान की पहचान है, जिसके कारण झारखंड सहित अन्य राज्यों के छात्र यहां नामांकन लेने के लिए उत्सुक रहते हैं।
उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि सेवा का मार्ग संघर्ष और त्याग से भरा होता है। विद्यार्थियों को अपने अभिभावकों के सपनों को साकार करने के लिए कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण के साथ शिक्षा ग्रहण करनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में हर संभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रम में मेदांता के सलाहकार मंजूर अहमद अंसारी, संस्थान की निदेशक डॉ. शाहीन कौशर, उप प्रमुख रिजवान अंसारी, विआ मजूमदार, अबू नसर, कमिश्नर मुंडा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। समारोह के दौरान छात्रों ने नर्सिंग सेवा की शपथ लेकर मानव सेवा और चिकित्सा क्षेत्र में समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

सीएम एक्सीलेंस जिला स्कूल में सड़क सुरक्षा जागरूकता सेमिनार एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का सफल आयोजन

October 30, 2026

स्कूल भवन तोड़ने की मांग वाली एचईसी की अपील खारिज, उच्च न्यायालय ने नहीं माना आर्थिक बदहाली का हवाला

October 30, 2026

हत्याकांड से सनसनी: किसान की गोली मारकर हत्या!! आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

October 30, 2026

✤ अभी-अभी

सीएम एक्सीलेंस जिला स्कूल में सड़क सुरक्षा जागरूकता सेमिनार एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का सफल आयोजन

October 30, 2026

स्कूल भवन तोड़ने की मांग वाली एचईसी की अपील खारिज, उच्च न्यायालय ने नहीं माना आर्थिक बदहाली का हवाला

October 30, 2026

हत्याकांड से सनसनी: किसान की गोली मारकर हत्या!! आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

October 30, 2026

शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए डा. बिंदेश्वर बेक को मिला ‘कैटेलिस्ट ऑफ एजुकेशन एक्सीलेंस’ सम्मान

October 28, 2026

कांग्रेस भवन में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

October 28, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.