Ranchi: दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय में गरिमामय एवं औपचारिक कार्यक्रम के तहत नवनियुक्त आयुक्त श्री मनोज कुमार ने विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण के दौरान आयुक्त के सचिव श्री अलोक कुमार सहित प्रमंडल के विभिन्न विभागों के वरीय अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।
पदभार संभालने के उपरांत नये आयुक्त श्री मनोज कुमार ने प्रमंडलीय कार्यालय के अधिकारियों के साथ एक परिचयात्मक बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने विभागवार कार्यों की वर्तमान स्थिति, योजनाओं की प्रगति एवं लंबित मामलों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि सभी विभाग समयबद्ध, पारदर्शी एवं समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि आम जनता को त्वरित और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं सुनिश्चित की जा सकें।
नव पदस्थापित आयुक्त ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। विकास कार्यों को गति देने, प्रशासनिक प्रक्रियाओं में तकनीक के अधिकतम उपयोग तथा टीम वर्क की भावना को मजबूत करने पर उन्होंने विशेष जोर दिया।
साथ ही उन्होंने ने अधिकारियों के साथ आयुक्त कार्यालय के कोर्ट रूम, पुस्तकालय, कॉन्फ्रेंस हॉल एवं कार्यालय परिसर का जायज लिया। निरिक्षण के क्रम में आयुक्त न्यायालय में एसएआर एवं जेबीसी से संबंधित लंबित मामलों की जानकारी ली। उन्होंने यह भी कहा कि जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना प्रशासन की सामूहिक जिम्मेदारी है और इसके लिए सभी अधिकारियों को संवेदनशीलता, प्रतिबद्धता और कार्यकुशलता के साथ दायित्वों का निर्वहन करना है।
इस दौरान आयुक्त के सचिव अलोक कुमार,हरिवंश पंडित,उप परिवहन आयुक्त सह सचिव क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार, संजीव कुमार उपनिदेशक कल्याण दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल रांची, उर्वशी पाण्डेय उप निदेशक जनसम्पर्क, विजय सिंह इस अवर सचिव सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।
