डी ए वी पब्लिक स्कूल हेहल में चल रहे तीन दिवसीय ‘ शिक्षक क्षमता संवर्धन ‘ कार्यशाला का सफल समापन हुआ. इस तीन दिवसीय कार्यशाला में 65 शिक्षकों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया. रिसोर्स पर्सन अजंता कुमारी ने सभी प्रशिक्षुओं को क्रिटिकल एंड क्रिएटिव थिंकिंग विषय पर विस्तृत रूप से चर्चा की. आज बच्चों के लिए रचनात्मकता बहुत ही आवश्यक है. उन्होंने रचनात्मकता के विभिन्न आयामों पर प्रकाश डाला.
रिसोर्स पर्सन पी के दास ने ‘ लर्निंग आउटकम्स एंड पेडा गोजी विषय पर चर्चा करते हुए सभी शिक्षकों को बताया कि जब हम कक्षा में बच्चों को पढ़ाते हैं तो हमें यह पता करना चाहिए कि उन बच्चों को आउटकम्स के रूप में क्या प्राप्त हुआ.
विद्यालय के प्राचार्य सह ए आर ओ बिपिन राय ने अपने संदेश में कहा कि इस तीन दिवसीय कार्यशाला में जितने प्रशिक्षुओं ने भाग लिया वे अपने कक्षा -कक्ष में बच्चों के बीच साझा करें. उन्होंने कहा कि आज भी कक्षा में एक योग्य शिक्षक के लिए बच्चे लालायित रहते हैं. हम शिक्षकों का यह पावन कर्तब्य है कि हम कक्षा में विद्यार्थियों की जिज्ञासा को शांत करने का प्रयास करें.
कार्यशाला के समापन समारोह में विद्यालय के एस एच, बी कार्तिक ने सभी शिक्षकों का धन्यवाद ज्ञापन किया. कार्यशाला का समापन शांतिपाठ के साथ हुआ.
