मांडर: मांडर प्रखंड मुख्यालय परिसर में मनरेगा दिवस के अवसर पर मनरेगा का विश्वास रोजगार से विकास कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ परंपरागत तरीके से प्रखंड प्रमुख फिलिप सहाय एक्का के द्वारा किया गया। उन्होंने बताया कि मनरेगा योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले ग्रामीणों को रोजगार की गारंटी दी जाती है। इस योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में अनेक प्रकार की जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जाती हैं जिससे लोगो को 100 दिन रोजगार उपलब्ध कराई जाती है इस योजना के कारण धरातल पर विकास की किरण दिखाई दे रही है। कार्यक्रम के दौरान कई लाभुको के बीच योजना से संबंधित प्रशस्ति पत्र और जॉब कार्ड वितरित किया गया। और आगे बढ़ चढ़कर योजनाओं का लाभ उठाने के लिए ग्रामीणों को प्रेरित किया गया। मौके पर मुखिया सोहंती एक्का ,रोजगार सेवक आशिक अंसारी, गोपाल उरांव,अनिता देवी,पंचायत सचिव मनी कुमारी, सुरेश उरांव, के अलावे अन्य मौजूद रहे।
