रांची। मेन रोड स्थित आईआईसीसी संस्थान में गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ हुई, जिसके बाद वीर सपूतों के त्याग और बलिदान को श्रद्धापूर्वक याद किया गया। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी संस्थान परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा नृत्य, संगीत एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिन्हें उपस्थित लोगों ने खूब सराहा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्थान के निदेशक डॉ. मो. महबूब आलम ने विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम और लक्ष्य के प्रति समर्पण को जीवन में सफलता का मूल मंत्र बताया। उन्होंने कहा कि युवा ही देश का भविष्य हैं और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका सबसे अहम है। इस अवसर पर शिक्षकों में आमिर आरफीन, स्वीटी कुमारी, सपना कुमारी गुप्ता एवं फारिया आफरीन सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
