Close Menu
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»स्पोर्ट्स»केन विलियमसन, डेवोन कॉनवे समेत पांच खिलाड़ी एनजेडसी के कैज़ुअल अनुबंध पर सहमत
स्पोर्ट्स

केन विलियमसन, डेवोन कॉनवे समेत पांच खिलाड़ी एनजेडसी के कैज़ुअल अनुबंध पर सहमत

avnpostBy avnpostSeptember 15, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

ऑकलैंड। न्यूजीलैंड क्रिकेट (एनजेडसी) ने सोमवार को पुष्टि की कि टीम के दिग्गज बल्लेबाज केन विलियमसन और डेवोन कॉनवे सहित लॉकी फर्ग्यूसन, फिन एलेन और टिम सैफर्ट ने 2025-26 सीज़न के लिए कैज़ुअल प्लेइंग एग्रीमेंट (अनौपचारिक अनुबंध) पर सहमति जताई है।
इस समझौते के तहत खिलाड़ी वैश्विक फ्रेंचाइज़ी क्रिकेट लीगों में भाग ले सकेंगे, लेकिन साथ ही न्यूजीलैंड की हाई-परफॉर्मेंस प्रणाली से जुड़े रहेंगे। उन्हें कोचिंग, मेडिकल और मानसिक कौशल सहयोग के साथ-साथ जिम और क्रिकेट सुविधाओं की भी सुविधा मिलेगी।
इन पांचों खिलाड़ियों ने अगले साल भारत और श्रीलंका में होने वाले टी-20 विश्व कप के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताई है। हालांकि, अनुबंध की शर्तों के अनुसार उन्हें टूर्नामेंट से पहले तय संख्या में सीरीज और मैचों के लिए उपलब्ध रहना होगा।
विलियमसन ने आगामी 1 अक्टूबर से माउंट माउंगानुई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टी-20 सीरीज से खुद को अनुपलब्ध घोषित कर दिया है। वहीं, फिन एलेन चोट के कारण सीरीज से बाहर रहेंगे। चैपल-हैडली सीरीज के लिए टीम का ऐलान बुधवार को किया जाएगा।
एनजेडसी के सीईओ स्कॉट वीनींक ने कहा, “विश्व कप जैसे बड़े टूर्नामेंट से पहले हम चाहते थे कि हमारे सर्वश्रेष्ठ टी-20 खिलाड़ी तैयार और उपलब्ध रहें। कैज़ुअल अनुबंध खिलाड़ियों की प्रतिबद्धता को दर्शाता है और बदले में एनजेडसी उन्हें हमारी पूरी हाई-परफॉर्मेंस सुविधा मुहैया कराएगा।”
उन्होंने आगे कहा कि खिलाड़ियों का संदेश साफ है—ब्लैककैप्स के लिए खेलना उनके लिए सबसे महत्वपूर्ण है।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

फोटो जर्नलिस्टों के मैत्री क्रिकेट मैच में फॉक्स-11 की शानदार जीत,रूपेश नारायण बने ‘मैन ऑफ द मैच’

June 28, 2026

इमा कराटे खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जीते पाँच स्वर्ण सहित आठ पदक

June 26, 2026

ओलम्पिक दिवस पर खिलाडियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का सन्देश : खिलाडियों ने निकली रैली

June 23, 2026

✤ अभी-अभी

झारखंड में 6 जगह बनेंगे रेडिएशन सेंटर : अजय कुमार सिंह

September 11, 2026

माधुरी की कोल्हापुर वापसी, वनतारा देगा देखभाल में मदद

September 11, 2026

गुमला की लापता बच्ची मामले में सरकार ने हाई काेर्ट में कहा- मुख्य आरोपित की मनोवैज्ञानिक परीक्षण रिपोर्ट नहीं आई

September 11, 2026

जेपीएससी की पूर्व उप परीक्षा नियंत्रक श्वेता गुप्ता की जमानत पर फैसला सुरक्षित

September 11, 2026

झारखंड में अब तक 859 मिमी बारिश रिकॉर्ड, सबसे अधिक पश्चिमी सिंहभूम में हुई बरसात

September 11, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.