मांडर / चान्हो: झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी पहल आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत मांडर और चान्हो प्रखंड के अलग अलग पंचायत सचिवालय परिसर में विशेष शिविर लगाए गए। इन शिविरों में ग्रामीणों अलग अलग स्टॉल के माध्यम से ग्रामीणों को केंद्र और राज्य सरकार के द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना ( ग्रामीण),मुख्यमंत्री सर्वजन पेंशन योजना, मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना,मनरेगा सिंचाई कूप निर्माण योजना ,बिरसा हरित ग्राम योजना,मुख्यमंत्री पशुधन योजना,गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना, अबूवा बीर अबुवा दिसोम योजना, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना,सहित कई योजनाओं से संबंधित आवेदन लिए गए। इस दौरान अधिकारियों के द्वारा लाभुकों के आवेदनों की जांच के उपरांत कई आवेदनों की स्वीकृति भी दी गई। इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए अंचल अधिकारी चंचला कुमारी ने बताया कि झारखंड सरकार के द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जन जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित की जा रही है जिसके माध्यम से लाभुकों तक योजनाओं को पहुंचा कर धरातल पर उतारा जा रहा है। और ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है। मौके पर अंचल अधिकारी चंचला कुमारी, प्रखंड प्रमुख फिलिप सहाय एक्का, उप प्रमुख अमानत अंसारी, मुखिया लक्ष्मण भगत,प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी गौरव मिश्रा, कनीय अभियंता नौशाद आलम,जन सेवक दिनेश नायक,पंचायत सचिव मनी कुमारी,रोजगार सेवक गोपाल उरांव, के अलावे सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। इधर चान्हो प्रखंड के बलसोकरा,पतरातु,और सोस पंचायत सचिवालय परिसर में भी आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित किया गया।
