मांडर: इ कल्याण योजना के तहत जरूरत मंद छात्रों के बीच 2024 /25 सत्र के लंबित छात्रवृति की भुगतान जल्द से जल्द करने की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रांची जिला ग्रामीण इकाई की ओर से मांडर कॉलेज परिसर में झारखंड सरकार का पुतला दहन किया गया। इस अवसर पर छात्रों ने बताया कि झारखंड सरकार ने फंड की कमी का बहाना बनाकर छात्रों को इ कल्याण छात्रवृत्ति योजना की राशि का भुगतान नहीं कर रही है ,इस के कारण छात्र छात्राओं के बीच आर्थिक स्थिति ठीक नहीं रहने के कारण उनका पठन पाठन प्रभावित हो रहा है। छात्रों को फीस भुगतान ,प्रेक्टिकल, शोध आदि में काफी कठिनाई हो रही है। कई छात्र बीएड, नर्सिंग,जैसे नन वोकेशनल कोर्स की पढ़ाई कर रहे हैं जिसकी फीस हजारों में है। छात्रों ने इधर उधर से कर्ज लेकर अपनी फीस का भुगतान कर रहे हैं।अब छात्रों को अगली सत्र की फीस जमा करने की चिंता सता रही है ।अगर समय पर उन्हें छात्र वृति की राशि का भुगतान नहीं किया जाएगा तो वे लोग अपनी पढ़ाई छोड़ने पर भी मजबूर हो सकते हैं।छात्र हित को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से समय समय पर आंदोलन किया जाता रहा है। छात्रों की हित को ध्यान में रखते हुए मांडर कॉलेज परिसर में नारेबाजी करते हुए झारखण्ड सरकार का पुतला दहन किया गया। इस अवसर पर एबीवीपी रांची जिला संयोजक राहुल ठाकुर ने कहा कि छात्र उन लोगों से छात्रवृति का भुगतान नहीं होने की बात कहते हैं,परंतु कल्याण विभाग की ओर से फंड की कमी का बहाना बनाया जाता है।और छात्रों को टलावा दिया जाता है। वहीं उत्कर्ष नन्द तिवारी ने कहा कि जल्द से जल्द छात्र हित को ध्यान में रखते हुए छात्रवृत्ति की राशि का भुगतान नहीं किया जाएगा तो छात्र आंदोलन करने पर मजबूर होंगे, और केंद्र सरकार व राज्य सरकार के प्रतिनिधियों को गांव में घुसने भी नहीं दिया जाएगा। और पुरजोर तरीके से उनका विरोध किया जाएगा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन करेगी मौके पर आदर्श प्रसाद,राहुल ठाकुर, उत्कर्ष नन्द तिवारी,देवेश नंद तिवारी,रोहित लोहरा,विशाल गोस्वामी,अभिनव पाठक,रवीना उरांव,राजा ठाकुर, के अलावे अन्य छात्र छात्राएं मौजूद रहे।
