Close Menu
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»सिने-जगत»अजय देवगन की फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ की कमाई में उछाल
सिने-जगत

अजय देवगन की फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ की कमाई में उछाल

avnpostBy avnpostNovember 19, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

बॉलीवुड स्टार अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ इस समय बॉक्स ऑफिस पर जोरदार प्रदर्शन कर रही है। 14 नवंबर को रिलीज हुई इस फिल्म को समीक्षकों से सकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिली हैं। रिलीज के 5 दिन बाद भी दर्शकों का उत्साह कम नहीं हुआ है, जिसकी वजह से वीकडेज में भी फिल्म मजबूत कमाई कर रही है।

‘दे दे प्यार दे 2’ की कमाई में 5वें दिन उछाल

सैकनिल्क के आंकड़ों के अनुसार, ‘दे दे प्यार दे 2’ ने अपने पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर 5 करोड़ रुपये की कमाई की। खास बात यह है कि चौथे दिन की तुलना में फिल्म की कमाई में बढ़ोतरी देखने को मिली। यदि इसके पिछले दिनों के कलेक्शन पर नजर डालें तो फिल्म ने चौथे दिन 4.25 करोड़, तीसरे दिन 13.75 करोड़, दूसरे दिन 12.25 करोड़ और पहले दिन 8.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। इन सभी को जोड़कर फिल्म का कुल कलेक्शन अब 44 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

सीक्वल फिल्म है ‘दे दे प्यार दे 2’

इस फिल्म को लव रंजन ने लिखा और निर्देशित किया है। कहानी में अजय देवगन 52 वर्षीय लंदन के बिजनेसमैन आशीष मेहरा का किरदार निभा रहे हैं, जबकि रकुल प्रीत सिंह 25 साल की आयशा के रूप में नजर आती हैं। दोनों के बीच पनपने वाला रोमांस कहानी को आगे बढ़ाता है। फिल्म में आर. माधवन, रकुल के पिता की भूमिका में दिखाई देते हैं, जबकि जावेद जाफरी और मिज़ान जाफरी भी महत्वपूर्ण किरदार निभा रहे हैं।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

दो दिवसीय फ्यूज़न फेयर 2026 का भव्य आगाज़: मिस यूनिवर्सल इंडिया 2025 सिमरन ने किया उद्घाटन

July 14, 2026

झारखंडी अस्मिता और जल-जंगल-जमीन पर आधारित फिल्म ‘सहरिया द जंगल ऑफ वॉरियर’ 5 जून को होगी रिलीज

May 23, 2026

Rihanna और उनके मेहमानों पहुचे अंबानी परिवार के घर

April 26, 2026

✤ अभी-अभी

झारखंड में 6 जगह बनेंगे रेडिएशन सेंटर : अजय कुमार सिंह

September 11, 2026

माधुरी की कोल्हापुर वापसी, वनतारा देगा देखभाल में मदद

September 11, 2026

गुमला की लापता बच्ची मामले में सरकार ने हाई काेर्ट में कहा- मुख्य आरोपित की मनोवैज्ञानिक परीक्षण रिपोर्ट नहीं आई

September 11, 2026

जेपीएससी की पूर्व उप परीक्षा नियंत्रक श्वेता गुप्ता की जमानत पर फैसला सुरक्षित

September 11, 2026

झारखंड में अब तक 859 मिमी बारिश रिकॉर्ड, सबसे अधिक पश्चिमी सिंहभूम में हुई बरसात

September 11, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.