रांची की अनन्या ट्विंकल कुजूर को लड़कियों के वर्ग में चैंपियन का खिताब लड़कों के वर्ग में पश्चिम सिंहभूम के सत्यम गुप्ता को चैंपियन का ख़िताब से नवाजा गया
झारखंड के 25 वें स्थापना दिवस के अवसर पर सिकोकई कराटे इंटरनेशनल झारखंड और इंटरनेशनल मार्शल आर्ट एकेडमी के संयुक्त तत्वाधान में बिशप स्कूल बहू बाज़ार में आयोजित दूसरी सिकोकई झारखंड ओपन कराटे चैंपियनशिप का समापन हुआ मेज़बान राँची के खिलाड़ियों ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए 21 स्वर्ण पदक जीतकर ओवरऑल चैंपियन का ख़िताब जीता दूसरे स्थान पर पश्चिम सिंहभूम और तीसरे स्थान पर दुमका की टीम रही वहीं चौथे स्थान पर धनबाद की टीम को संतोष करना पड़ा
रांची की अनन्या ट्विंकल कुजूर ने लड़कियों के वर्ग में चैंपियन का ख़िताब हासिल किया और पश्चिम सिंहभूम के सत्यम गुप्ता ने लड़कों के वर्ग में चैंपियन चैंपियन का ख़िताब मिला
अनुशासित टीम का ख़िताब धनबाद को मिला
सभी विजेता खिलाड़ियों को कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद महुआ माज़ी विशिष्ट अतिथि बिशप स्कूल के प्राचार्य आई ए जैकब एवं शाल्बी डिवाइन सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के निदेशक डॉक्टर डियोनिस खेस के द्वारा सम्मानित किया गया l
मुख्य अतिथी महुआ माज़ी ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि खेल के प्रति खिलाड़ियों का रुझान जिस प्रकार से पढ़ा है इसमें राज्य सरकार का भी बड़ा योगदान है राज्य सरकार कई नई योजनाएं ला रही है साथ ही खिलाड़ियों को पुरस्कार राशि भी उपलब्ध करा रही है खिलाड़ियों को बढ़ चढ़कर खेल में हिस्सा लेना चाहिए खेल से भी उनका भविष्य बन सकता है
आई ए जैकब कहा कि सभी स्कूलों में कराटे खेल को अनिवार्य विषय के रूप में रखना चाहिए इस खेल से खिलाड़ियों के अंदर अनुशासन तो आता ही है साथ साथ इस खेल से खिलाड़ियों का एक अलग व्यक्तित्व बनता है
कराटे इंडिया ऑर्गेनाइजेशन के ट्राइबल और माइनॉरिटी डेवलपमेंट कमिशन के चेयरमैन सह इंटरनेशनल मार्शल आर्ट एकेडमी के तकनीकी निदेशक रेंशी सुनील किस्पोट्टा ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि प्रतियोगिता में कुल 600 खिलाड़ियों ने भाग लिया जिसमें 55 खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीता है किसी भी प्रतियोगिता में जीतना और हारना यह खेल का हिस्सा है महत्वपूर्ण है खेल में भागीदारी खिलाड़ी जितने प्रतियोगिता में भाग लेंगे उससे उनका आत्मविश्वास उतना बढ़ेगा और उनके खेल में और भी निखार आएगा
उन्होंने यह भी कहा कि इस प्रतियोगिता से चयनित खिलाड़ी आगामी 19 से 21 दिसंबर तक पटना में आयोजित सिकोकई ईस्ट इंडिया कराटे चैंपियनशिप में भाग लेंगे l
इस अवसर पर हंसी संजय प्रसाद मोहम्मद इस्लाम अमित कुमार चौधरी अंकित गोस्वामी एवं कई गण्यमान्य व्यक्तियों ने खिलाड़ियों को पदक पहनाकर सम्मानित किया
इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में अनिल किस्पोट्टा राकेश तिर्की कुंदन उराँव उमा शंकर महतो,प्रदीप डिक्रूज़,आयुष सांगा,दीपशिखा तिग्गा प्रतिभा तिग्गा,रितिका तिग्गा,आरती टोप्पो, अंजली कुमारी ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दियाl
