Close Menu
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»स्पोर्ट्स»कोलकाता टेस्ट में भारतीय टीम को दक्षिण अफ्रीका ने 30 रन से हराया
स्पोर्ट्स

कोलकाता टेस्ट में भारतीय टीम को दक्षिण अफ्रीका ने 30 रन से हराया

avnpostBy avnpostNovember 16, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

कोलकाता। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए पहले टेस्ट मैच में रविवार को दक्षिण अफ्रीका ने भारतीय टीम को 30 रनों से हरा दिया है। मेहमान टीम ने दूसरी पारी में 153 रन पर सिमटकर भारत के सामने 124 रनों का लक्ष्य रखा था। भारतीय टीम ने पहली पारी में 189 रन, जबकि दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 159 रन बनाए थे।

भारतीय टीम की बल्लेबाजी दूसरी पारी में बेहद खराब रही और टीम रविवार को दूसरे ही सत्र में 93 रन पर ढेर हो गई। इसी के साथ दक्षिण अफ्रीका ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच 22 नवंबर से गुवाहाटी में खेला जाएगा।

124 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने एक रन के स्कोर पर दो विकेट गंवा दिए। पहले यशस्वी जायसवाल बिना खाता खोले आउट हो गए और फिर केएल राहुल भी मात्र एक रन बनाकर पवेलियन लौट गए। लंच ब्रेक तक दूसरी पारी में भारतीय टीम ने दो विकेट खोकर 10 रन बनाए। लंच के बाद वाशिंगटन सुंदर और ध्रुव जुरेल ने संभल कर बल्लेबाजी की और भारत का स्कोर 30 रन के पार पहुंचाया। दोनों अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे कि इसी बीच जुरेल के रूप में भारतीय टीम को तीसरा झटका लगा। जुरेल 34 गेंदों पर 13 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद ऋषभ पंत भी जल्दी आउट हो गए। पंत ने 2 रन बनाए।

भारतीय टीम का रवींद्र जडेजा के रूप में पांचवां विकेट गिरा। जडेजा 18 रन बनाकर आउट हुए। दूसरे छोर से संभल कर बल्लेबाजी कर रहे वाशिंगटन सुंदर भी 72 रन के कुल टीम स्कोर पर पवेलियन लौट गए। वाशिंगटन ने 92 गेंदों का सामना करते हुए 31 रन बनाए। इसके बाद कुलदीप यादव एक रन बनाकर आउट हुए। टीम को अभी भी 40 से ज्यादा रन बनाने थे। ऐसे में अक्षर पटेल ने तेजी से रन बटोरे और पहले एक चौका और फिर दो छक्के लगाए। इसी दौरान एक और बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में अक्षर अपना विकेट गंवा बैठे। अक्षर 17 गेंदों पर एक चौका और दो छक्कों की मदद से 26 रन बनाकर आउट हुए। अंत में मोहम्मद सिराज बिना खाता खोले आउट हो गए। भारतीय कप्तान शुभमन गिल पहली पारी में 4 रन के निजी स्कोर पर रिटायर्ड हर्ट हो गए थे। वह गर्दन में चोट के कारण पूरे मैच से बाहर हो गए थे, जिस कारण भारतीय पारी 93 रन पर समाप्त हो गई।

दक्षिण अफ्रीका की तरफ से सिमोन हार्मर ने चार विकेट लिए, जबकि मार्को यानसेन और केशव महाराज ने दो-दो विकेट लिए। एडेन मार्करम को एक विकेट मिला।

दूसरी पारी में दक्षिण अफ्रीका ने बनाए 153 रनइससे पहले आज सुबह दक्षिण अफ्रीका की दूसरी पारी 153 रन पर ऑलआउट हुई। पहले सत्र में ही मेहमान टीम के शेष तीन विकेट गिर गए। कॉर्बिन बॉश 25 रन, सिमोन हार्मर 7 रन बनाकर आउट हुए। केशव महाराज खाता खोले बिना एलबीडब्ल्यू आउट हो गए। दूसरे दिन दक्षिण अफ्रीका के सात विकेट गिरे थे। दक्षिण अफ्रीका के लिए कप्तान टेम्बा बावुमा ने शानदार बल्लेबाजी की और 55 रन बनाकर नाबाद रहे।

भारतीय टीम के लिए रवींद्र जडेजा ने चार विकेट लिए। कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज ने दो-दो विकेट, जबकि जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल को एक-एक विकेट मिला।

भारत ने पहली पारी में बनाए 189 रनभारत ने अपनी पहली पारी में 189 रन बनाए थे और 30 रनों की छोटी बढ़त हासिल की थी। टीम के लिए सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने सबसे ज्यादा 39 रन बनाए, जबकि वाशिंगटन सुंदर ने 29 रनों की पारी खेली। इनके अलावा ऋषभ पंत ने 27, रवींद्र जडेजा ने 27, अक्षर पटेल ने 16, ध्रुव जुरेल ने 14, यशस्वी जायसवाल ने 12, कुलदीप यादव ने एक, मोहम्मद सिराज ने एक और जसप्रीत बुमराह ने नाबाद एक रन बनाए। कप्तान गिल चार रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए थे।

दक्षिण अफ्रीका के लिए सिमोन हार्मर ने चार विकेट लिए, जबकि मार्को यानसेन को तीन सफलता मिली। केशव महाराज और कॉर्बिन बॉश ने एक-एक विकेट हासिल किया।

दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम की शुरुआत भी उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी थी। शीर्ष क्रम पूरी तरह लड़खड़ा गया और पहली पारी में टीम 159 पर सिमट गई थी। उनके लिए एडन मार्करम ने 31 रन की सबसे बड़ी पारी खेली। बाकी कोई भी बल्लेबाज 30 रन के पार नहीं जा सका और भारतीय गेंदबाजों ने उन्हें दबाव में रखते हुए जल्दी-जल्दी पवेलियन भेजा।

भारत की तरफ से पहली पारी में जसप्रीत बुमराह ने 5, कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज ने 2-2 और अक्षर पटेल ने 1 विकेट लिया।

 

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

खेलो इंडिया अस्मिता ट्रैक साइकिलिंग स्टेट लीग का समापन!

September 13, 2026

फोटो जर्नलिस्टों के मैत्री क्रिकेट मैच में फॉक्स-11 की शानदार जीत,रूपेश नारायण बने ‘मैन ऑफ द मैच’

June 28, 2026

इमा कराटे खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जीते पाँच स्वर्ण सहित आठ पदक

June 26, 2026

✤ अभी-अभी

शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए डा. बिंदेश्वर बेक को मिला ‘कैटेलिस्ट ऑफ एजुकेशन एक्सीलेंस’ सम्मान

October 28, 2026

कांग्रेस भवन में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

October 28, 2026

पारस एचइसी हॉस्पिटल में ब्लड कैंसर से पीड़ित मरीज को मिली नई जिंदगी

October 28, 2026

विश्व स्ट्रोक दिवस पर भगवान महावीर मणिपाल हॉस्पिटल की अपील: स्ट्रोक के लक्षण पहचानें और समय पर इलाज कराएं

October 28, 2026

CCL की अशोका परियोजना में टेरर फंडिंग का काला खेल

October 27, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.