रांची। मंगलवार को रांची नगर निगम के द्वारा मां वैष्णवी चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से कोकर रोड स्थित राम लखन सिंह यादव कॉलेज के सैकड़ों विद्यार्थियों के बीच 100 फलदार वृक्षों का वितरण किया गया।
साथ ही साथ मां वैष्णवी चैरिटेबल ट्रस्ट एवं रिलेशंस के तहत पर्यावरण संरक्षण सम्बन्धित कई महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी गई।साथ ही साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति विद्यार्थियों को शपथ भी दिलाई गई।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य अतिथि के रूप में उप प्रशासक रविन्द्र कुमार, राम लखन सिंह यादव कॉलेज के प्रभारी प्रचार्य डॉ विष्णु चरण महतो, अनिल तिवारी शिक्षाविद् सह मां वैष्णवी ट्रस्ट के अध्यक्ष, दीपा सिन्हा प्रचार्या सिद्दार्थ इंटरनेशनल एकेडमी गोला व निर्देशिका मां वैष्णवी चैरिटेबल ट्रस्ट, रांची नगर निगम हॉटी कल्चरल सुप्रीडेंट निवेदिता निधि, अनुज कुजूर होटीकल्चर सेल, रिलेशंस के निदेशक आशुतोष द्विवेदी, समाजसेवी प्रियांशु रंजन श्रीवास्तव, रांची नगर निगम हॉटी कल्चर, सुधाकर यादव, ऋषिकेश लाल समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ स्मिता किरण टोप्पो कॉर्डिनेटर आई क्यूं ए सी, डॉ कुमारी रीता एन एस पी वो यूनिट 1, डॉ मनीष चंद्र टुडू एन एस एस पी ओ यूनिट 2, पी पी आशुतोष, सुनील कुमार महाविद्यालय कर्मचारी संघ अध्यक्ष, सुनील कुमार प्रधान सहायक आदि कई लोग उपस्थित थे। यह जानकारी अमन ने दी।
