Close Menu
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»स्पोर्ट्स»आरसीबी पॉडकास्ट में बोले मयंक अग्रवाल, “18 साल बाद खिताब जीतना एक अधूरी कहानी का अंत था”
स्पोर्ट्स

आरसीबी पॉडकास्ट में बोले मयंक अग्रवाल, “18 साल बाद खिताब जीतना एक अधूरी कहानी का अंत था”

avnpostBy avnpostNovember 10, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

बेंगलुरु। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने हाल ही में टीम के आधिकारिक पॉडकास्ट ‘आरसीबी पॉडकास्ट’ में अपने अनुभव साझा करते हुए आईपीएल नीलामी में अनसोल्ड रहने से लेकर आरसीबी के साथ खिताब जीतने तक के अपने सफर के बारे में खुलकर बात की।

मयंक ने कहा, “नीलामी के बाद मैंने खुद को 6-8 घंटे का समय दिया। हां, विचार आए कि मैं नहीं बिका, ये हो सकता था, वो हो सकता था। लेकिन, मैंने खुद से कहा— हां, तुम्हें नहीं चुना गया। इसका मतलब है कि कुछ क्षेत्रों में काम करने की जरूरत है। चाहे एक-दो चीजें ही क्यों न हों, उन्हें सुधारो। मैंने अपने बल्लेबाजी कोच के साथ बैठकर सुधार के बिंदु लिखे और तुरंत काम शुरू कर दिया।”

मंयक ने आगे बताया कि उन्होंने खुद के लिए एक सख्त रूटीन बनाया। सुबह 5 बजे उठना, ट्रेनिंग करना, स्किल सेशन के लिए जाना, दोपहर तक खत्म करना, फिर परिवार के साथ समय बिताना और रात में आधे घंटे अगले दिन की योजना बनाना। अगर मैं दोपहर 3 या 3:30 तक दिन की योजना पूरी कर लेता था, तो खुद को थोड़ा आराम देने की अनुमति देता था, लेकिन अगले दिन की चेकलिस्ट पहले से तैयार होती थी।

आरसीबी ट्रायल्स के दौरान मिले अनुभव पर मयंक ने कहा, “एंडी (आरसीबी कोच) बहुत साफ थे, ‘ये सिलेक्शन मैच है, या तो बनाओ या बिगाड़ो।’ मुझे ये चुनौती पसंद आई। इससे मुझे असली मैच जैसा दबाव महसूस हुआ। मैंने अच्छा प्रदर्शन किया और कोच खुश थे। उन्होंने कहा, ‘ये खिलाड़ी तैयार है।’ ओपन नेट्स और प्रैक्टिस गेम्स में बुलाया जाना मेरे लिए फ्रेशिंग था, क्योंकि इसका मतलब था कि मुझे टीम में जगह ‘कमानी’ है।”

फाइनल मुकाबले को लेकर मयंक ने कहा, “क्वालिफायर में काइल जैमीसन ने मेरे खिलाफ अच्छा ओवर डाला था। फाइनल में जब वो दोबारा आए तो विराट ने कहा, ‘वो बाउंस और शेप ले रहा है, इसलिए स्क्वेयर शॉट्स खेलो।’ पहले बाउंड्री के बाद आत्मविश्वास लौट आया और हमने दबाव पलट दिया। फिल सॉल्ट की आक्रामकता ने शुरुआत दी और मेरा काम था उस लय को बनाए रखना।”

मयंक ने भावुक होते हुए कहा, “आरसीबी के साथ मेरा पहला साल 2011 था जब हम चेन्नई में फाइनल हारे थे। अब जीतना सिर्फ खुशी नहीं, बल्कि 2011 की कहानी को खत्म करना था। आईपीएल का हिस्सा न होने से लेकर उस टीम का हिस्सा बनने तक जिसने 18 साल बाद पहला खिताब जीता, ये इतिहास है। उस पल में जो भावनाएं थीं, उन्हें शब्दों में बयां करना मुश्किल है।”

अंत में मयंक ने कहा, “अब ध्यान रणजी ट्रॉफी पर है। कर्नाटक ने काफी समय से खिताब नहीं जीता है। हम अच्छी क्रिकेट खेल रहे हैं, लेकिन फाइनल लाइन पार नहीं कर पाए। इस बार हम सब कुछ झोंक देंगे ताकि कर्नाटक और उसके फैन्स के लिए ट्रॉफी जीत सकें।”

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

खेलो इंडिया अस्मिता ट्रैक साइकिलिंग स्टेट लीग का समापन!

September 13, 2026

फोटो जर्नलिस्टों के मैत्री क्रिकेट मैच में फॉक्स-11 की शानदार जीत,रूपेश नारायण बने ‘मैन ऑफ द मैच’

June 28, 2026

इमा कराटे खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जीते पाँच स्वर्ण सहित आठ पदक

June 26, 2026

✤ अभी-अभी

शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए डा. बिंदेश्वर बेक को मिला ‘कैटेलिस्ट ऑफ एजुकेशन एक्सीलेंस’ सम्मान

October 28, 2026

कांग्रेस भवन में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

October 28, 2026

पारस एचइसी हॉस्पिटल में ब्लड कैंसर से पीड़ित मरीज को मिली नई जिंदगी

October 28, 2026

विश्व स्ट्रोक दिवस पर भगवान महावीर मणिपाल हॉस्पिटल की अपील: स्ट्रोक के लक्षण पहचानें और समय पर इलाज कराएं

October 28, 2026

CCL की अशोका परियोजना में टेरर फंडिंग का काला खेल

October 27, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.