Close Menu
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»स्पोर्ट्स»सौरव गांगुली और कबुनी का नया मिशन- अब हर खिलाड़ी के किटबैग में होगा ‘प्रोफेशनल कोच’
स्पोर्ट्स

सौरव गांगुली और कबुनी का नया मिशन- अब हर खिलाड़ी के किटबैग में होगा ‘प्रोफेशनल कोच’

avnpostBy avnpostNovember 10, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

नई दिल्ली। यूके की एआई और स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी कंपनी कबुनी ने सोमवार को भारत में अपने आधिकारिक लॉन्च की घोषणा की। कंपनी का मिशन है- हर बच्चे और खिलाड़ी को प्रोफेशनल स्तर की क्रिकेट कोचिंग तक पहुंच दिलाना, वह भी मोबाइल या कबुनी डिवाइस के ज़रिए।

कबुनी एक एआई और लैंग्वेज मॉडल आधारित स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म है, जो दशकों के क्रिकेट डेटा, खिलाड़ी की मूवमेंट और कोचिंग ज्ञान से सीखकर व्यक्तिगत और डेटा-आधारित ट्रेनिंग प्रदान करता है। यह प्लेटफॉर्म बल्लेबाज़ी के कवर ड्राइव से लेकर गेंदबाज़ी की हर ऐक्शन तक को तोड़कर रियल टाइम वीडियो, इमेज, टेक्स्ट और वॉइस फीडबैक के माध्यम से विश्लेषित करता है।

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और कबुनी के ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर सौरव गांगुली (दादा) ने एक आधिकारिक बयान में कहाा, “गुणवत्तापूर्ण कोचिंग बच्चों को बेहतर और तेज़ सीखने में मदद करती है और उन्हें स्वस्थ जीवन की दिशा में ले जाती है। पहले इस स्तर की कोचिंग सिर्फ पेशेवर खिलाड़ियों तक सीमित थी, लेकिन अब यह सबके लिए उपलब्ध होगी।”

कबुनी के सह-संस्थापक और सीएफओ पैट्रिक बैडेनोच ने कहा, “चाहे सड़क पर खेलना हो, स्कूल ग्राउंड, नेट्स या क्रिकेट पिच- कबुनी हर खिलाड़ी को अपने खेल को रिकॉर्ड करने, व्यक्तिगत फीडबैक पाने और प्रगति का आनंद लेने का मौका देता है।”

कबुनी का विकास कैम्ब्रिज डिजाइन पार्टनरशिप के साथ मिलकर किया गया है, जो मानव प्रदर्शन और स्पोर्ट्स इनोवेशन के क्षेत्र में विश्व अग्रणी हैं। यह तकनीक सटीकता, सुरक्षा और सुलभता सुनिश्चित करती है — जमीनी स्तर से लेकर एलीट खिलाड़ियों तक।

कंपनी ने क्रिकेट से शुरुआत की है, लेकिन आगे चलकर टेनिस, गोल्फ, बैडमिंटन, टेबल टेनिस सहित कई अन्य खेलों में भी विस्तार की योजना है। इसका लक्ष्य है — खेल, फिटनेस और समुदायिक भागीदारी को जोड़ते हुए एक मल्टी-स्पोर्ट डिजिटल इकोसिस्टम तैयार करना।

गांगुली ने कहा, “भारत में क्रिकेट केवल एक खेल नहीं, बल्कि एक धर्म है। कबुनी दुनिया का पहला ऐसा डिजिटल इकोसिस्टम है जो वास्तविक खेल को डिजिटल रूप में कैद करता है। यह सीखने में खेल को शामिल करेगा और हर खिलाड़ी को उसके भीतर छिपे एथलीट को पहचानने में मदद करेगा।”

कंपनी के संस्थापक और सीईओ नीमेश पटेल ने कहा, “भारत फिट इंडिया मूवमेंट, 2030 के संभावित कॉमनवेल्थ गेम्स और 2036 ओलंपिक जैसे लक्ष्यों के साथ एक शानदार खेल भविष्य की ओर बढ़ रहा है। कबुनी अगले दशक में एक अरब भारतीयों को अधिक सक्रिय, स्वस्थ और खेलप्रेमी जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करेगा।” कबुनी ने घोषणा की कि भारत अपनी कुल आमदनी का 1% हिस्सा देशभर में ग्रासरूट्स स्पोर्ट्स के विकास में लगाएगा।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

खेलो इंडिया अस्मिता ट्रैक साइकिलिंग स्टेट लीग का समापन!

September 13, 2026

फोटो जर्नलिस्टों के मैत्री क्रिकेट मैच में फॉक्स-11 की शानदार जीत,रूपेश नारायण बने ‘मैन ऑफ द मैच’

June 28, 2026

इमा कराटे खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जीते पाँच स्वर्ण सहित आठ पदक

June 26, 2026

✤ अभी-अभी

शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए डा. बिंदेश्वर बेक को मिला ‘कैटेलिस्ट ऑफ एजुकेशन एक्सीलेंस’ सम्मान

October 28, 2026

कांग्रेस भवन में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

October 28, 2026

पारस एचइसी हॉस्पिटल में ब्लड कैंसर से पीड़ित मरीज को मिली नई जिंदगी

October 28, 2026

विश्व स्ट्रोक दिवस पर भगवान महावीर मणिपाल हॉस्पिटल की अपील: स्ट्रोक के लक्षण पहचानें और समय पर इलाज कराएं

October 28, 2026

CCL की अशोका परियोजना में टेरर फंडिंग का काला खेल

October 27, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.