Close Menu
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»स्पोर्ट्स»सांसद खेल महोत्सव के तहत फुटबॉल महासंगम का भव्य शुभारंभ!! खिलाड़ियों के मोटिवेशन और प्रमोशन के लिए हो रहा महोत्सव : संजय सेठ
स्पोर्ट्स

सांसद खेल महोत्सव के तहत फुटबॉल महासंगम का भव्य शुभारंभ!! खिलाड़ियों के मोटिवेशन और प्रमोशन के लिए हो रहा महोत्सव : संजय सेठ

avnpostBy avnpostNovember 9, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

रांची। रांची लोकसभा क्षेत्र स्तरीय सांसद खेल महोत्सव के तहत फुटबॉल महासंगम का शुभारंभ हुआ। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणा और रक्षा राज्य मंत्री सह रांची लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री संजय सेठ के मार्गदर्शन में आज दो विधानसभा क्षेत्र का फुटबॉल उत्सव संपन्न हुआ है। झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन के सहयोग से फुटबॉल महासंगम का आयोजन हो रहा है। कांके विधानसभा क्षेत्र का फुटबॉल महासंगम सीआईपी कांके के ग्राउंड में संपन्न हुआ। जहां 10 टीमों ने भाग लिया। यहां पर फाइनल मैच का उद्घाटन केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ सीआईपी के निदेशक डॉ बी० के० चौधरी, संयुक्त रूप से किया। यहां कुल 10 टीमों की सहभागिता रही, जिसमें बालिका वर्ग में बुढ़मू और कांके राइट टू किक टीम ने 2 -0 से विजय हासिल कर फाइनल में पहुंची। सभी टीम के खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। । हटिया विधानसभा में भी कुल 10 टीमों ने भाग लिया जिसमें बालक वर्ग में सेवन स्टार सखुआ बागान धुर्वा, एवं मौसी बाड़ी, की टीम फाइनल में पहुंची वहीं बालिका वर्ग में जीटीएस पोखर टोली, एवं तरुण घोष फुटबॉल एकेडमी धुर्वा, की टीम फाइनल में पहुंची है l फुटबॉल महासंगम में भी खिलाड़ियों ने मैत्रीपूर्ण, अनुशासन और एकता के साथ अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया इसके अलावे रांची लोकसभा क्षेत्र के अन्य चार विधानसभा क्षेत्र रांची, सिल्ली, खिजरी और इचागढ़ में भी फुटबॉल महासंगम का आयोजन किया गया है। उसके बाद फिर रांची में इसका फाइनल भी होगा। रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ ने सभी टीमों के खिलाड़ियों को इस महासंगम में शामिल होने के लिए साधुवाद दिया है और कहा कि यह खेल प्रतियोगिता की भावना से नहीं बल्कि महोत्सव के भाव से किया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक लोग इसमें अपनी सहभागिता निभाएं। खिलाड़ियों का मोटिवेशन हो सके, क्षेत्र की प्रतिभाओं को प्रमोशन मिल सके; इस उद्देश्य के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की प्रेरणा से खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। श्री सेठ ने कहा कि इस बार सांसद खेल महोत्सव की सबसे खास बात यह है कि विभिन्न प्रतियोगिताओं में बड़ी संख्या में महिला खिलाड़ी भी शामिल हो रही हैं। इससे दूसरी महिला खिलाड़ियों को भी प्रेरणा मिलेगी। उनकी प्रतिभाओं को भी सम्मान मिलेगा।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

खेलो इंडिया अस्मिता ट्रैक साइकिलिंग स्टेट लीग का समापन!

September 13, 2026

फोटो जर्नलिस्टों के मैत्री क्रिकेट मैच में फॉक्स-11 की शानदार जीत,रूपेश नारायण बने ‘मैन ऑफ द मैच’

June 28, 2026

इमा कराटे खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जीते पाँच स्वर्ण सहित आठ पदक

June 26, 2026

✤ अभी-अभी

शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए डा. बिंदेश्वर बेक को मिला ‘कैटेलिस्ट ऑफ एजुकेशन एक्सीलेंस’ सम्मान

October 28, 2026

कांग्रेस भवन में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

October 28, 2026

पारस एचइसी हॉस्पिटल में ब्लड कैंसर से पीड़ित मरीज को मिली नई जिंदगी

October 28, 2026

विश्व स्ट्रोक दिवस पर भगवान महावीर मणिपाल हॉस्पिटल की अपील: स्ट्रोक के लक्षण पहचानें और समय पर इलाज कराएं

October 28, 2026

CCL की अशोका परियोजना में टेरर फंडिंग का काला खेल

October 27, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.