Close Menu
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»राज्य»झारखंड»रफ़्तार घटाओ, सुरक्षा बढ़ाओ अभियान के तहत जागरूकता हेतु बरियातू रोड स्थित सेंट्रल एकेडमी स्कूल में एक दिवसीय सेमिनार का हुआ आयोजन।
झारखंड

रफ़्तार घटाओ, सुरक्षा बढ़ाओ अभियान के तहत जागरूकता हेतु बरियातू रोड स्थित सेंट्रल एकेडमी स्कूल में एक दिवसीय सेमिनार का हुआ आयोजन।

avnpostBy avnpostNovember 6, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

Ranchi: गुरुवार को परिवहन विभाग झारखंड सरकार के आदेशानुसार पूरे झारखंड में दिनांक 03.11.2025 से 09.11.2025 तक चलने वाले सप्ताहित जागरूकता कार्यक्रम के तहत सामाजिक संस्था समर्पण चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से आज बरियातू रोड स्थित सेंट्रल एकेडमी स्कूल में एक दिवसीय सड़क सुरक्षा पर सेमिनार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर जिला सड़क सुरक्षा अभियंता गौरव कुमार, तकनीकी सहायक अभय कुमार जी उपस्थित थे। वहीं विशिष्ठ अतिथि के तौर स्कूल के प्राचार्या सुतापा भट्टाचार्य, समर्पण चैरिटेबल ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी आनंद केडिया, उमेश केडिया, स्मिता केडिया, रिलेशंस के निदेशक आशुतोष द्विवेदी एवं नटराज योग संस्थान के निदेशक आर्य प्रहलाद भगत जी समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
इस सेमिनार में विद्यार्थियों को ट्रैफिक नियमों के पालन, हेलमेट और सीटबेल्ट के अनिवार्य उपयोग, तथा नाबालिगो द्वारा वाहन चलाने के दुष्परिणाम और सड़क दुर्घटनाओं में मानवीय संवेदनाएं बनाए रखने पर विशेष जोर भी दिया गया। साथ ही साथ 18 वर्ष के कम आयु के विद्यार्थियों को वाहन चलाना दंडनीय अपराध भी बताया गया। इसके लिए उन्हें एवं उनके अभिभावकों को भी नियम कि अवेहलना करने के लिए आर्थिक दंड के साथ कारावास का भी प्रावधान है।
सेमिनार के माध्यम से विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के लिए अपने घर, पड़ोस, और समाज के हर लोगों को जागरूकता करने का सकारात्मक संदेश दिया।जीवन अनमोल है, अगर सड़क पर दुर्घटना हुई। हो, तो रील न बनाएं। मानवता को ध्यान में रखकर तुरंत मददगार बनकर हादसे के शिकार व्यक्ति को हॉस्पिटल पहुंचाएं और एक नेक नागरिक का परिचय दे।
इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के लिए पुस्तिका भी दी गई। आज के इस सेमिनार को सफल बनाने में विद्यालय के मो आमिर सोहेल, स्वेता परिदा, अंकिता चौरसिया समेत कई शिक्षक शिक्षिकाएं सहित सैकड़ों विद्यार्थी गण मौजूद थे।

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

अधिवक्ता अनुष्का चक्रवर्ती मौत मामले में आठ सदस्यीय एसआईटी गठित, 19 नवंबर तक हाई कोर्ट में देनी होगी रिपोर्ट

November 3, 2026

झारखंड हाई कोर्ट ने वेटरनरी डॉक्टरों को डीएसीपी और 65 वर्ष की सेवानिवृत्ति के आदेश पर लगाई रोक

November 3, 2026

लापुर इज्तेमा की तैयारियां अंतिम चरण में, युद्ध स्तर पर चल रहा सड़क निर्माण कार्य

November 3, 2026

✤ अभी-अभी

अधिवक्ता अनुष्का चक्रवर्ती मौत मामले में आठ सदस्यीय एसआईटी गठित, 19 नवंबर तक हाई कोर्ट में देनी होगी रिपोर्ट

November 3, 2026

झारखंड हाई कोर्ट ने वेटरनरी डॉक्टरों को डीएसीपी और 65 वर्ष की सेवानिवृत्ति के आदेश पर लगाई रोक

November 3, 2026

लापुर इज्तेमा की तैयारियां अंतिम चरण में, युद्ध स्तर पर चल रहा सड़क निर्माण कार्य

November 3, 2026

कमजोर परिवारों के बच्चों को शिक्षा दिलाना ही लक्ष्य: डालसा

November 2, 2026

रिम्स में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता ‘पैलेस्ट्रा’ का शुभारंभ

November 2, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.