Close Menu
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Facebook X (Twitter) Instagram
Avnpost
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
  • 📋ई-पेपर
    • Punch ePaper
    • Jamhuriyat Times ePaper
    • Freedom Fighter
Avnpost
  • 📋ई-पेपर
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • सिने-जगत
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-अध्याय
Home»राज्य»झारखंड»पश्चिमी सिंहभूम में सोनुआ-गुदड़ी मार्ग पर दो बाइक की सीधी भिड़ंत,छह लोग घायल
झारखंड

पश्चिमी सिंहभूम में सोनुआ-गुदड़ी मार्ग पर दो बाइक की सीधी भिड़ंत,छह लोग घायल

avnpostBy avnpostNovember 4, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Email Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

पश्चिमी सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले के सोनुआ-गुदड़ी मुख्य मार्ग पर स्थित सारंडियापोस गांव के पास मंगलवार की सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में छह लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायलों का इलाज चाईबासा सदर अस्पताल में चल रहा है, जबकि दो लोगों को सोनुआ अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइकें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और सवार सड़क पर गिर पड़े। हादसे के वक्त सारंडियापोस निवासी जितेन महतो (25) अपने भतीजी जयश्री महतो (10) और भतीजे रूपेश महतो (7) को अर्जुनपुर स्कूल छोड़ने के लिए जा रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से जाटीसेरेंग गांव के दुर्गा मुंडा (30), संजय मुंडा (32) और 10 वर्षीय गुरुवा मुंडा सोनुआ की ओर से आ रहे थे। तेज गति और असंतुलन के कारण दोनों बाइकों में आमने-सामने की टकर हो गई।

हादसे में जितेन महतो का पैर टूट गया, जबकि जयश्री महतो और दुर्गा मुंडा के सिर पर गंभीर चोट आई है। संजय मुंडा को भी सिर में गंभीर चोटें लगी हैं। सभी गंभीर रूप से घायलों को पहले सोनुआ अस्पताल लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल चाईबासा रेफर कर दिया गया। रूपेश महतो और गुरुवा मुंडा को हल्की चोटें आई हैं और उनका इलाज सोनुआ अस्पताल में चल रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही सोनुआ थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और हादसे के संबंध में जानकारी जुटाई। ग्रामीणों की तत्परता से सभी घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाया जा सका, जिससे एक बड़ी जनहानि टल गई।—————

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

अधिवक्ता अनुष्का चक्रवर्ती मौत मामले में आठ सदस्यीय एसआईटी गठित, 19 नवंबर तक हाई कोर्ट में देनी होगी रिपोर्ट

November 3, 2026

झारखंड हाई कोर्ट ने वेटरनरी डॉक्टरों को डीएसीपी और 65 वर्ष की सेवानिवृत्ति के आदेश पर लगाई रोक

November 3, 2026

लापुर इज्तेमा की तैयारियां अंतिम चरण में, युद्ध स्तर पर चल रहा सड़क निर्माण कार्य

November 3, 2026

✤ अभी-अभी

अधिवक्ता अनुष्का चक्रवर्ती मौत मामले में आठ सदस्यीय एसआईटी गठित, 19 नवंबर तक हाई कोर्ट में देनी होगी रिपोर्ट

November 3, 2026

झारखंड हाई कोर्ट ने वेटरनरी डॉक्टरों को डीएसीपी और 65 वर्ष की सेवानिवृत्ति के आदेश पर लगाई रोक

November 3, 2026

लापुर इज्तेमा की तैयारियां अंतिम चरण में, युद्ध स्तर पर चल रहा सड़क निर्माण कार्य

November 3, 2026

कमजोर परिवारों के बच्चों को शिक्षा दिलाना ही लक्ष्य: डालसा

November 2, 2026

रिम्स में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता ‘पैलेस्ट्रा’ का शुभारंभ

November 2, 2026
✤ आज का राशिफल
Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
© 2026 Avnpost. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Home

News

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.